14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्यविधानसभा में बजट पेश कर रहे थे वित्त मंत्री, तभी CM नीतीश...

विधानसभा में बजट पेश कर रहे थे वित्त मंत्री, तभी CM नीतीश ने दिया ऐसा रिएक्शन… Video वायरल

Published on

नई दिल्ली,

बिहार विधानसभा में आज बजट पेश किया गया. डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने इसे विधानसभा में प्रस्तुत किया. इस दौरान उनके बगल में बैठे बिहार के सीएम नीतीश कुमार का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर इस रिएक्शन को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. इस क्लिप में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बजट अभिभाषण दे रहे हैं, तभी कैमरा नीतीश कुमार के चेहरे पर फोकस करता है, जहां वे अपने फेशियल एक्सप्रेशन बदलते हुए नजर आते हैं. फिर वह मुस्कराने लगते हैं, जिसके बाद तेजस्वी यादव का चेहरा दिखता है, जो मुस्कराते हुए नजर आते हैं.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग यह जानने में दिलचस्पी ले रहे हैं कि विधानसभा में सामने बैठे तेजस्वी यादव को देखकर वह इशारों-इशारों में क्या कहना चाह रहे थे.

https://twitter.com/i/status/1896511633071251702

‘वह हर किसी से इशारों में बात करते हैं’
विधानसभा के बाहर जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि नीतीश कुमार आपसे इशारों-इशारों में क्या बात कर रहे थे, तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की आदत है कि वह हर किसी से इशारों में बात करते हैं. मैंने खाना खा लिया था, उसके बाद मुझे पल्स खाने की आदत है. मैं पल्स खा रहा था, और मुख्यमंत्री जी कह रहे थे कि आप क्यों चबा-चबा कर खा रहे हैं?

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का यह आखिरी बजट है. डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने तीन लाख सत्तह हजार करोड़ का बजट पेश किया. बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि संस्थागत नीतियों को सहज और सुगम बनाया गया है. राज्य की विकास गति को तेज करने के लिए रोजगारयुक्त निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...