8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यराजस्थान में भी पड़ रही है बर्फ, कश्मीर जैसी दिख रही है...

राजस्थान में भी पड़ रही है बर्फ, कश्मीर जैसी दिख रही है यहां खूबसूरती!मौसम देख हुआ अलर्ट जारी

Published on

राजस्थान भारत का एक गर्म राज्य है, ये तो हम सभी जानते हैं, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि राजस्थान में आपको बर्फ देखने को मिलेगी, तो क्या आप यकीन मानेंगे? शायद नहीं, लेकिन आपको बता दें, इन दिनों राजस्थान में आपको बर्फ देखने को मिल सकती है। यहां आकर आपको ऐसा लगेगा,जैसे आप कश्मीर के किसी हिस्से में आ गए हों। बता दें, राजस्थान के शहर चूरू का दृश्य कश्मीर की वादियों जैसा हो गया है।

यहां पर बारिश के साथ भारी मात्रा में ओले गिरे, जिसकी वजह से चारों ओर बर्फ देखने को मिल रही है। देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे इस शहर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ रखी है। सोशल मीडिया पर चूरू की वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ऐसे में जानते, यहां आकर क्या- क्या एक्सप्लोर कर सकते हैं।

राजस्थान के चूरू में हुई ओले की भारी बारिश
राजस्थान के चुरू जिला थार रेगिस्तान का हिस्सा है, में भारी वर्षा और ओलावृष्टि देखी गई। इसे राजस्थान के थार रेगिस्तान का प्रवेश द्वार कहा जाता है। हालांकि यहां गर्मी काफी पड़ती है,ऐसे में यहां ज्यादा मात्रा में ओले गिरने से हर कोई हैरान है। चुरू जिले के आसपास भानीपुरा, बिसरासर, राजासर और सरदारशहर में भी ओले गिरे। बताया जा रहा है, ओले का आकार बेर की तरह है। जिसके कारण पूरा नजारा सफेद हो गया है।

कश्मीर से हो रही है चूरू की तुलना
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है, कि कैसे ये जगह पूरी सफेद चादर से ढक गई है। लोगों ने कहा ये नजारा देखने में बिल्कुल कश्मीर जैसा लग रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “नहीं ये कश्मीर नहीं है. ये है राजस्थान का चूरू है, जहां गर्मियों में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच जाता है, लेकिन अब यहां का ये नजारा देखकर यकीन नहीं हो रहा है”

राजस्थान के मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी
राजस्थान के चूरू में अचानक हुई बारिश और ओले गिरने पर मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश और ओले के कारण श्रीगंगानगर, चूरू, कोटपूतली-बहरोड़, बीकानेर और अलवर जैसे क्षेत्रों के तापमान कम हुआ और फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसी के साथ शेखावाटी समेत कुछ इलाकों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है।

चूरू की खासियत
चूरू थार रेगिस्तान के किनारे पर सुनहरी रेत के टीलों के बीच स्थित एक छोटा सा शहर है, जो भव्य किलों और शानदार हवेलियों के लिए जाना जाता है। जो लोग राजस्थान में ऑफबीट जगहों पर घूमना पसंद करते हैं, उनके लिए ये जगह बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। अगर आप यहां आ रहे हैं, तो सेठानी का जोहरा, ताल छापर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, चूरू किला, सालासर बालाजी मंदिर और सुराना हवेली एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आप राजस्थान आने की सोच रहे हैं, तो पहले यहां के मौसम के बारे में जान लेने में समझदारी है, ताकि सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ें। जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को जयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में और बारिश की संभावना जताई है। इसी के साथ विभाग ने कहा कि हनुमानगढ़ में 2.5 मिमी, गंगानगर में 0.3 मिमी और बीकानेर में 3.2 मिमी बारिश हुई, जबकि चूरू समेत जैसलमेर के कई इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई। इसी के साथ मौसम विभाग ने आने वाले महीनों के लिए लू की चेतावनी भी जारी की है, जिसमें मार्च से मई तक तापमान का स्तर ऊपर रहने की संभावना है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...