11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत ने कसा शिकंजा तो घुटनों पर आए मोहम्मद यूनुस, बोले- बांग्लादेश...

भारत ने कसा शिकंजा तो घुटनों पर आए मोहम्मद यूनुस, बोले- बांग्लादेश के पास कोई विकल्प नहीं

Published on

ढाका

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनस के सुर अब नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले यूनुस लगातार भारत के खिलाफ हमलावर थे। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि बांग्लादेश के पास भारत के साथ अच्छे संबंध रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि दोनों देश एक दूसरे पर निर्भर है। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि, कुछ दुष्प्रचार ने उनके बीच “कुछ संघर्ष” को जन्म दिया है।

पीएम मोदी से मुलाकात के पहले दिया बयान
बीबीसी बांग्ला को दिए इंटरव्यू में यूनुस ने उन दुष्प्रचार के स्रोतों का नाम नहीं लिया। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि उनका निशाना भारतीय मीडिया की ओर था। उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान कहा कि बांग्लादेश भारत के साथ अपनी गलतफहमी को दूर करने की कोशिश कर रहा है। उनकी टिप्पणी 3-4 अप्रैल के दौरान थाईलैंड में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन से कुछ हफ़्ते पहले आई है, जब बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार के प्रमुख यूनुस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक बैठक आयोजित हो सकती है।

भारत-बांग्लादेश संबंधों को बताया ‘बहुत अच्छा’
भारत-बांग्लादेश संबंधों को “बहुत अच्छा” बताते हुए, यूनुस ने कहा: “कोई गिरावट नहीं हुई है, हमारे संबंध हमेशा अच्छे रहेंगे। वे अभी अच्छे हैं और भविष्य में भी अच्छे रहेंगे। बांग्लादेश और भारत के बीच अच्छे संबंध रखने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है।” उन्होंने कहा, “हमारे संबंध बहुत करीबी हैं, हम एक-दूसरे पर बहुत निर्भर हैं। हम ऐतिहासिक, राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से इतने करीब हैं कि हम अलग-थलग नहीं रह सकते।

बोले- गलतफहमियों को दूर कर रहे हैं
यूनुस ने कहा, “हालांकि, कुछ संघर्ष उत्पन्न हुए हैं, जो काफी हद तक दुष्प्रचार के कारण हैं। दूसरे लोग यह तय करेंगे कि दुष्प्रचार के स्रोत कौन हैं। लेकिन इस दुष्प्रचार के परिणामस्वरूप हमारे बीच गलतफहमी पैदा हो गई है। हम उस गलतफहमी को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।”

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...