2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यविपश्यना के लिए पंजाब जाएंगे केजरीवाल, होशियारपुर के साधना केंद्र में बिताएंगे...

विपश्यना के लिए पंजाब जाएंगे केजरीवाल, होशियारपुर के साधना केंद्र में बिताएंगे 10 दिन

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विपश्यना साधना के लिए मंगलवार को पंजाब के होशियारपुर जाएंगे. वह संभवतः 10 दिन विपश्यना ध्यान में रहेंगे. इससे पहले केजरीवाल 2023 में भी साधना के लिए होशियारपुर केंद्र गए थे. दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार के लगभग एक महीने बाद केजरीवाल विपश्यना के लिए पंजाब जा रहे हैं.

AAP सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल 5 से 15 मार्च तक होशियारपुर के ध्यान केंद्र में रहेंगे. उन्होंने दिसंबर 2023 में होशियारपुर के आनंदगढ़ में धम्म धज विपश्यना केंद्र में 10 दिवसीय सत्र में भाग लिया था. 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से चुनाव हारने के बाद केजरीवाल सार्वजनिक रूप से पार्टी से संबंधित गतिविधियों में नजर नहीं आए हैं.

दिल्ली में 22 सीटें ही जीत पाई AAP
2015 से 2024 तक दिल्ली की सत्ता में रहने वाली आम आदमी पार्टी हाल के विधानसभा चुनाव में 70 सीटों में से सिर्फ 22 सीटें ही जीत पाई. बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी का दबदबा खत्म कर दिया. अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती समेत AAP के कई बड़े नेता हार गए.

टूट सकते हैं पंजाब में AAP के विधायक?
हार के बाद पार्टी की दिल्ली इकाई संगठनात्मक बैठकें कर रही है. संयोजक गोपाल राय ने कहा कि चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नेताओं को ही संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी. केजरीवाल का पंजाब दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कांग्रेस ने दावा किया है कि AAP के कई विधायक उसके पाले में आने को तैयार हैं.

 

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...