11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्यमुंबई में 50 लाख जमाकर्ताओं को लगाया 4,500 करोड़ का चूना, ED...

मुंबई में 50 लाख जमाकर्ताओं को लगाया 4,500 करोड़ का चूना, ED ने कई ठिकानों पर की छापेमारी

Published on

मुंबई,

मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक कंपनी और उसके प्रमोटरों पर 4,500 करोड़ रुपये के निवेश धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है. कंपनी और उसके प्रमोटरों ने लगभग 50 लाख जमाकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने का इल्जाम है.

संघीय एजेंसी ED ने एक बयान में कहा कि 28 फरवरी को पैनकार्ड क्लब्स लिमिटेड (पीसीएल), इसके पूर्व निदेशकों और अन्य के खिलाफ छापेमारी की गई. यह सेबी अधिनियम का उल्लंघन करते हुए सामूहिक निवेश योजना (CIS) के माध्यम से कथित धोखाधड़ी किए जाने का मामला है, जहां 50 लाख से अधिक निवेशकों को कथित तौर पर 4,500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का शिकार बनाया गया.

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण (वित्तीय प्रतिष्ठानों में) अधिनियम, 1999 के तहत पैनकार्ड क्लब्स लिमिटेड और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था और ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज करने के लिए इसका संज्ञान लिया.

ईडी ने कहा कि पैनकार्ड क्लब्स लिमिटेड और इसके निदेशकों ने तीन से नौ साल की अवधि के लिए अलग-अलग निवेश योजनाएं शुरू कीं, जिसमें होटल छूट, दुर्घटना बीमा और जनता द्वारा जमा की गई राशि पर उच्च दर रिटर्न सहित अन्य लाभ का वादा किया गया, जबकि सेबी और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मौजूदा मानदंडों की अनदेखी की गई.

ED ने कहा कि विदेशी संपत्तियों के विवरण वाले अपराधी दस्तावेज जब्त किए गए, जो वर्तमान में मुख्य आरोपी और कंपनी के पूर्व निदेशक दिवंगत सुधीर मोरवेकर के परिवार के सदस्यों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं.

एजेंसी ने बताया कि छानबीन में पता चला कि इन संपत्तियों से लीज रेंटल आय हो रही है. छापों के दौरान कुछ दस्तावेजी साक्ष्य भी मिले, जिनसे पता चला है कि सह-आरोपियों द्वारा, प्रथम दृष्टया अपराध की आय का हिस्सा प्रतीत होने वाली संपत्तियों को बेचने का प्रयास किया गया था.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...