8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized'मैं किसी को डेट नहीं कर रही...' माहिरा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी,...

‘मैं किसी को डेट नहीं कर रही…’ माहिरा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ जुड़ रहा था नाम

Published on

माहिरा शर्मा ने क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को डेट करने की अफवाहों पर कहा कि वह किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं। अटकलों के बावजूद माहिरा की मां ने भी इन अफवाहों को खारिज किया। माहिरा ने बताया कि प्रशंसक अक्सर उन्हें बिना किसी आधार के दूसरों से जोड़ते हैं। इस बीच, माहिरा ने बिग बॉस 13 में मिलने के बाद पारस के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से घर-घर में फेमस हुईं Mahira Sharma इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि वो इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं। ये चर्चा 2023 से हो रही है, लेकिन इसको लेकर हलचल तब तेज हुई, जब नवंबर 2024 में सिराज ने माहिरा के एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया। दोनों ने ही अपनी तरफ से इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया था, लेकिन अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

माहिरा ने डेटिंग से किया इनकार
माहिरा शर्मा ने हाल ही में ‘फिल्मीज्ञान’ को दिए इंटरव्यू में मोहम्मद सिराज के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि वो किसी को डेट नहीं कर रही हैं और अटकलों पर रिएक्शन देना पसंद नहीं करती हैं। वो बोलीं कि फैंस अक्सर उन्हें अलग-अलग लोगों, यहां तक कि को-एक्टर्स के साथ भी जोड़ते हैं। पर इसपर उनका कोई बस (कंट्रोल) नहीं है।

रिश्ते को छिपा रहे हैं माहिरा और सिराज!
माहिरा ने डेटिंग की अफवाहों पर बात करते हुए हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया कि वो और सिराज अपने रिश्ते को प्राइवेट रख रहे थे। महीनों से एक-दूसरे को जान-समझ रहे थे। हालांकि, माहिरा की मां सानिया शर्मा ने एक इंटरव्यू में अटकलों को खारिज कर दिया और कहा कि लोग बिना सबूत के फेमस सेलेब्स को किसी के साथ जोड़ देते हैं।

पारस छाबड़ा संग थीं माहिरा
मालूम हो कि माहिरा पहले ‘बिग बॉस 13’ के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के साथ थीं। दोनों का रिश्ता 2023 में खत्म हो गया। एक इंटरव्यू में पारस ने कहा था कि उनके झगड़े आम थे और उन्हें कभी भी ब्रेकअप की उम्मीद नहीं थी। जब माहिरा ने उन्हें अनफॉलो कर दिया और उनकी फोटोज ऑनलाइन डिलीट कर दीं तो वो शॉक्ड थे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...