3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्यनीतीश सरकार की ये घोषणाएं सुन तेजस्वी पकड़ लेंगे माथा! पूरी RJD...

नीतीश सरकार की ये घोषणाएं सुन तेजस्वी पकड़ लेंगे माथा! पूरी RJD सोचेगी- ये तो हमारा मुद्दा ही खा गए

Published on

पटना

नीतीश नीत सरकार का एक दांव और प्रतिपक्ष खा गई पटकनी। जी हां! जिस तरह से युवाओं पर लगातार बाजी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खेल रहे थे और युवाओं के पलायन को बार-बार मुद्दा बना रहे थे, उन्हें सोमवार को पेश हुए बजट से जोरदार झटका लगा है। नीतीश नीत सरकार ने युवाओं पर बजट की विशेष राशि खर्च करने का प्लान बनाया तो साथ ही साथ रोजगार का भी अवसर निकाल कर नेता प्रतिपक्ष को करारा जवाब भी दिया। जानते हैं नीतीश कुमार की उस रणनीति को जिसने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हमले की धार को कुंद कर डाला।

नीतीश सरकार ने बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर युवाओं के चेहरे पर खुशी ला दी है। दरअसल, इस सरकार ने आगामी विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखकर युवाओं और महिलाओं पर विशेष रूप से फोकस किया है।इस मकसद से युवाओं को लुभाने के लिए इस नए वित्तीय वर्ष यानी 2025-26 में 1.40 लाख पदों पर नियुक्ति करने की घोषणा कर डाली है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 427866 नियुक्तियां कर भी तेजस्वी के हमले का जवाब तैयार किया गया था।

श्रम विभाग भी मेहरबान
इसके पहले श्रम विभाग भी युवाओं को लुभाने के लिए 20 लाख से अधिक युवाओं को बाजार की मांग के अनुसार प्रशिक्षण देने जा रही है। इसके लिए राज्य में आठ हजार नए ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे। नीतीश नीत सरकार का मानना यह है कि इस प्रशिक्षण से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी युवा रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए युवाओं को आधुनिक तकनीक के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा।

बजट के पहले भी नौकरियां
गत वित्तीय वर्ष को ही देखें तो राज्य में शिक्षकों, प्रिंसिपल, इंजीनियर की लगातार भर्ती हो रही है। अब तक 12 लाख नौकरी की घोषणा के तहत अब तक 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के नवनियुक्त 6,341 जूनियर इंजीनियर (सहित 6,837 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

कुछ ही दिन पहले बिहार स्वास्थ्य विभाग ने 11000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती की नियुक्ति हेतु आमंत्रण दिया है। इसमें काफी सारे पोस्ट शामिल होंगे और उन पोस्ट में अलग-अलग पदों की संख्या भी शामिल रहेगी। बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए अब सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर वैकेंसी निकालने का ऐलान भी किया है।

राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से राज्य में 7341 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों पर मार्च 2025 तक नियुक्त कर लिए जायेंगे। साथ ही बहाली में 4500 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी और 2619 आयुष चिकित्सक के साथ ही 220 नेत्र सहायक के पद पर भी बहाल होंगे।

Latest articles

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...