9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान ने लेजर हथियारों से पाकिस्‍तानी सेना पर बोला भीषण हमला, पाकिस्‍तान...

तालिबान ने लेजर हथियारों से पाकिस्‍तानी सेना पर बोला भीषण हमला, पाकिस्‍तान के 8 जवानों की मौत का दावा

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तोरखम बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया है। सोमवार रात अफगान तालिबान (IEA) ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर बड़ा हमला बोला है। इस हमले में कथित तौर पर आठ पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और कई सैन्य चौकियां तबाह हुई हैं। इससे पहले पाक फौज की ओर से गोलीबारी की गई थी। पाकिस्तान ने हाल में सीमा पर अपनी गतिविधियां बढ़ाई हैं। इससे अफगानन तालिबान फौज नाराज है और उसने ये जवाबी कार्रवाई की है। इससे तोरखम बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ये सब तब हो रहा है, जब तोरखम बॉर्डर बीते 12 दिनों से बंद है और व्यापार रुका हुआ है।

काबुल फ्रंटलाइन ने एक्स पर दावा किया है कि सोमवार रात को अफगान तालिबान के लड़ाके पाकिस्तान की सीमा में घुस आए। उन्होंने लेजर हथियारों का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तानी सेना पर हमला बोला, जिसका पाक फौज के पास कोई जवाब नहीं था। स्थानीय सूत्र ने बताया कि अफगान सेना को अपने इस ऑपरेशन में कोई नुकसान नहीं हुआ। दूसरी ओर बॉर्डर पर पाक सेना की अहम चौकी को तालिबान ने तबाह कर दिया और आठ पाकिस्तानी सैनिक भी मार दिए।

पाक ने साधी चुप्पी
पाकिस्तान की तरफ से अभी तक इस हमल पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन इस घटना से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है।तोरखम सीमा पर नए निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में खई दिनों से भारी तनातनी चल रही है। दोनों पक्षों के बीच रविवार को भी गोलीबारी हुई थी। इसमें अफगान बलों के तीन लोग घायल हुए थे और पाक की साइड में एक ट्रक ड्राइवर मारा गया था।

तोरखम बॉर्डर बीते 12 दिनों से बंद हैं। इससे व्यापार रुका हुआ है। वहीं दोनों ओर से गोलीबारी भी हो रही है। रविवार को बॉर्डर खोलने के लिए दोनों पक्षों में बैठक हुई थी लेकिन ये बैठकल बेनतीजा रही। सीमा के पास दोनों तरफ नए निर्माणों के कारण हुए तनाव के बाद 21 फरवरी को सीमा बंद कर दी गई थी। इसके बाद ये बॉर्डर बंद है।

ऐतिहासिक ग्रैंड ट्रंक रोड के साथ तोरखम सीमा अफगानिस्तान और पाकिस्तान में व्यापार के सबसे प्रमुख रास्तों में से एक है। हर दिन इस रास्ते दोनों ओर से सैकड़ों ट्रक गुजरते हैं। इस रास्ते की दोनों देशों के लिए अहमियत हैं। इसके बावजूद बॉर्डर बार-बार तनाव होता रहा है। इसके चलते इसे बंद कर दिय जाता है।

 

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...