बेंगलुरु

यूपी के एक युवक को सीआईएसएफ की असिस्टेंट कमांडेंट से इश्क हो गया। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। महिला अधिकारी ने उससे शादी का वादा किया। इश्क में गिरफ्तार युवक ने लाखों के गहने गिफ्ट कर दिए। फिर उसे अचानक महिला अफसर का सच सामने आ गया। महिला कमांडेंट पहले से शादीशुदा थी और दूसरे 7 मर्दों से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स थे। यह सच युवक बर्दाश्त नहीं कर सका, उसने मंगलुरु के एक लॉज में खुदकुशी कर ली। मरने से पहले उसने वीडियो बनाकर अपने साथ हुए धोखे की पूरी कहानी सुनाई। मंगलुरु पुलिस ने लेडी सीआईएसएफ अफसर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस युवक के परिवार के आने का इंतजार कर रही है, ताकि शव उन्हें सौंपा जा सके।
अहमदाबाद में तैनात है महिला अधिकारी
मंगलुरु पुलिस के मुताबिक, चेन्नई में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर के अभिषेक सिंह ने मंगलुरु में एक लॉज में आत्महत्या कर ली। सोमवार को उसका शव एक लॉज के कमरे में मिला। छानबीन के दौरान पुलिस को उसके इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मिला, जिसे अभिषेक ने सुसाइड से पहले बनाया था। अभिषेक सिंह चेन्नई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए मंगलुरु आया थे। इस वीडियो में उसने सीआईएसएफ की एक महिला अफसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह महिला फिलहाल अहमदाबाद में तैनात है।
सच जानकर पूछे सवाल तो किया ब्रेकअप
अभिषेक ने वीडियो में बताया कि वह महिला अधिकारी के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में था। दोनों शादी करने वाले थे। उनके बीच शारीरिक संबंध भी थे। बाद में उसे पता चला कि जिससे वह प्यार करता है, वह महिला पहले से ही शादीशुदा है। उसने यह बात छुपाई थी। जब अभिषेक ने सीआईएसएफ अधिकारी से इस बारे में बात की, तो उसने ब्रेकअप कर लिया। उसने अभिषेक के साथ बातचीत कर दी और फोन ब्लॉक कर दिया। इसके बाद वह डिप्रेशन में चला गया। उसने वीडियो में कहा कि मैं जिस अफसर के साथ रिलेशनशिप में था, जिसका नाम बाद में बताऊंगा। उसने आरोप लगाया कि महिला ने शादी का वादा कर उससे 8 लाख रुपये के गहने लिए थे।
महिला के खिलाफ उकसाने का मामला दर्ज
वीडियो में आगे उन्होंने दावा किया कि उसकी प्रेमिका न सिर्फ शादीशुदा थी बल्कि उसके सात लोगों के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स थे। पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। यह धारा आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच टीम परिवार के आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
