8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedकाम कर गई पीएम की अपील! एडिबल ऑयल का आयात 4 साल...

काम कर गई पीएम की अपील! एडिबल ऑयल का आयात 4 साल के न्यूनतम स्तर पर

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोगों से खाने के तेल की खपत को 10 प्रतिशत कम करने का आग्रह किया था। इसके बाद फरवरी में एडिबल ऑयल का आयात फरवरी में चार साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल के आयात में गिरावट के कारण ऐसा हुआ है। हालांकि पाम ऑयल के आयात में थोड़ा सुधार हुआ है जो जनवरी में 14 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में डीलरों के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

भारत दुनिया में वेजिटेबल ऑयल का सबसे बड़ा आयातक है और अपनी जरूरत का करीब 60% आयात करता है। लगातार दूसरे महीने खाने के तेल के आयात में गिरावट आई है और आने वाले महीनों में भारत को आयात बढ़ाना पड़ सकता है। डीलरों के मुताबिक फरवरी में पाम ऑल का आयात पिछले महीने के मुकाबले 36 फीसदी बढ़कर 374,000 मीट्रिक टन पहुंच गया। Solvent Extractors’ Association of India के मुताबिक अक्टूबर 2024 में खत्म मार्केटिंग ईयर के दौरान भारत ने हर महीने 750,000 टन पाम ऑयल का आयात किया था।

कहां से होता है आयात
फरवरी में सोयाबीन ऑयल का आयात 36 फीसदी की गिरावट के साथ 284,000 मीट्रिक टन रहा जो इसका आठ महीने का न्यूनतम स्तर है। इसी तरह सूरजमुखी के तेल का आयात भी 22 फीसदी गिरावट के साथ 226,000 मीट्रिक टन रह गया। यह इसका पांच महीने का न्यूनतम स्तर है। जानकारों का कहना है कि विदेशों में ज्यादा कीमत और घरेलू स्तर पर ज्यादा सप्लाई के कारण रिफाइनर्स ने फरवरी में कम आयात किया।

देश में खाने के तेल का स्टॉक जनवरी के मुकाबले फरवरी में 26 फीसदी गिरकर 16 लाख टन रह गया जो इसका 4 साल का न्यूनतम स्तर है। जनवरी और फरवरी में आयात में कमी के बाद मार्च से आयात में तेजी आ सकती है। भारत पाम ऑयल इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड से खरीदता है जबकि सोयाबीन और सनफ्लावर ऑयर का आयाता अर्जेंटीना, ब्राजील, रूस और यूक्रेन से किया जाता है।

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...