8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedकॉरपोरेट से ज्यादा आम आदमी को मिला है टैक्स छूट का फायदा,...

कॉरपोरेट से ज्यादा आम आदमी को मिला है टैक्स छूट का फायदा, देख लीजिए ये आंकड़े

Published on

नई दिल्ली

सरकार पर अक्सर बड़ी कंपनियों का पक्ष लेने का आरोप लगता रहा है। विपक्ष का कहना है कि सरकार कॉर्पोरेट्स को बड़ी-बड़ी टैक्स छूट देती है जबकि आम आदमी और नौकरीपेशा लोगों पर बोझ डालती है। लेकिन सरकारी आंकड़े कुछ और ही कहानी बताते हैं। लोकसभा में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच साल में सरकार ने आम टैक्सपेयर्स और HUF (हिन्दू अविभाजित परिवार) को कंपनियों के मुकाबले लगभग दोगुनी टैक्स छूट दी है। इस दौरान इंडिविजुअल्स और HUF को कुल 8.7 लाख करोड़ रुपये की छूट मिली है जबकि कॉर्पोरेट टैक्स में सिर्फ 4.5 लाख करोड़ रुपये की छूट दी गई।

सरकार आम आदमी पर टैक्स कम करने के लिए समय-समय पर इनकम टैक्स स्लैब और टैक्स रेट में बदलाव करती रही है। नई टैक्स व्यवस्था में ज्यादातर लोगों के लिए टैक्स रेट पुराने सिस्टम के मुकाबले कम हैं। इस बजट में पेश की गई नई व्यवस्था से लोगों के टैक्स में और भी कमी आएगी। जिससे उनके हाथ में ज्यादा पैसा बचेगा और वे ज्यादा खर्च कर पाएंगे। नए इनकम टैक्स प्रस्तावों का मतलब है कि सरकार लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष करों में कमी करेगी

क्या होगा फायदा
इससे घरेलू खपत को बढ़ावा मिलेगा, खासकर ऐसे समय में जब दुनियाभर में व्यापार की रफ्तार धीमी होने की उम्मीद है। सरकार ने 12 लाख रुपये तक की सालाना इनकम को टैक्स को फ्री कर दिया है। अगर आपके हाथ में ज्यादा पैसा होगा, तो आप इससे ज्यादा सामान खरीद सकेंगे। इससे इकॉनमी को गति मिलेगी। सरकार की कोशिश है कि टैक्स में छूट देकर लोगों की जेब में ज्यादा पैसा डाला जाए और अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाए।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...