2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान को बांग्लादेश की तरफ से एक और बड़ा तोहफा, भारत को...

पाकिस्तान को बांग्लादेश की तरफ से एक और बड़ा तोहफा, भारत को दिया झटका

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान से चावल भरकर एक मालवाहक जहाज बांग्लादेश के मोंगला बंदरगाह पर पहुंचने वाला है. मोहम्मद युनूस के अंतरिम कार्यकाल में पाकिस्तानी जहाज का मोंगला पोर्ट पर पहुंचना भारत के लिए किसी झटके से कम नहीं है. पिछले साल जब शेख हसीना बांग्लादेश की सत्ता पर काबिज थी तो बांग्लादेश और भारत सरकार के बीच इस पोर्ट को लेकर कई अहम योजनाएं तय हुई थीं.

ढाका में शुरू हुए छात्र आंदोलन की वजह से सत्ता पलट के बाद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद युनूस और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की नजदीकियां अब तेजी के साथ बढ़ी हैं. पिछले कुछ समय में दोनों देशों के बीच एक दूसरे के साथ संबंधों को और मजबूत करने जैसी बयानबाजी भी खूब देखने को मिली.

अब बांग्लादेश ने अपने सभी बंदरगाहों को पाकिस्तानी जहाजों के लिए खोल दिया है. सूत्रों की मानें तो ऐसा करते हुए शेख हसीना को वापस बांग्लादेश भेजने की लगातार मांग कर रहे मोहम्मद युनूस भारत को भी एक संदेश पहुंचाना चाहते हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान का यह मालवाहक जहाज पाकिस्तानी कासिम बंदरगाह से 25 हजार टन चावल लेकर रवाना हुआ था. इसी सप्ताह यह जहाज बांग्लादेश की चटगांव बंदरगाह पहुंच जाएगा. यहां करीब 60 फीसदी चावल उतारने के बाद जहाज मोंगला बंदरगाह की ओर बढ़ जाएगा. मोंगला पोर्ट पर बाकी 40 फीसदी चावल उतारकर जहाज वापस रवाना होगा.

मालूम हो कि पिछले महीने यानी जनवरी की शुरुआत में बांग्लादेश और पाकिस्तान की सरकार के बीच समझौता हुआ था. इस समझौते के तहत ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ पाकिस्तान के जरिए 50 हजार टन बासमती चावल बांग्लादेश को निर्यात किया जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो इस समझौते के तहत ही चावल की पहली खेप बांग्लादेश पहुंच गई है, जबकि दूसरी खेप मार्च के आखिर तक पहुंचने की उम्मीद है.

बांग्लादेश और पाकिस्तान की इस ट्रेड पार्टनरशिप को दोनों देशों के बीच दशकों से निष्क्रिय पड़े व्यापार चैनलों को फिर से खोलने की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है. हालिया व्यापार समझौते से दोनों देश आपसी आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और डायरेक्ट शिपिंग रूट को सुविधाजनक बनाने की उम्मीद कर रहे हैं.

पिछले साल अगस्त में जब छात्र आंदोलन की वजह से शेख हसीना को सत्ता का त्याग करना पड़ा तो उनके पास भारत आने के सिवा कोई और चारा नहीं था. शेख हसीना अब महीनों से भारत में ही रह रही हैं. बांग्लादेश की सरकार कई बार भारत सरकार से शेख हसीना को वापस भेजने की मांग कर चुकी है लेकिन भारत ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

बांग्लादेश की नई सरकार भारत के इस रुख से काफी नाराजगी भी जता चुकी है. हाल ही में जब शेख हसीना ने भारत में बैठकर ऑनलाइन जरिए से अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था तो उस बात पर भी बांग्लादेशी सरकार ने आपत्ति जताई थी. फिलहाल अभी शेख हसीना कब भारत से जाएंगी यह तो तय नहीं है लेकिन कहीं न कहीं इसके बदले में मोहम्मद युनूस पाकिस्तान और चीन से दोस्ती बढ़ाकर भारत को चिंता जरूर बढ़ा रहे हैं.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...