9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलस्टीव स्मिथ ने छोड़ा था पीछे, विराट कोहली ने चंद घंटों में...

स्टीव स्मिथ ने छोड़ा था पीछे, विराट कोहली ने चंद घंटों में ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली

Published on

दुबई

बड़े खिलाड़ी की निशाने होती है कि वह बड़े मैचों में चलता है। विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में एक बार फिर दिखा रहे हैं कि उन्हें क्यों दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना मुकाबला खेल रही है। इस मैच में विराट कोहली ने फिफ्टी लगा दी है। शुभमन गिल के जल्दी आउट हो जाने के विराट ने क्रीज पर आकर मोर्चा संंभाल लिया। उन्होंने 84 रनों की पारी खेली।

5वीं बार नॉकआउट में फिफ्टी प्लस का स्कोर
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकबाले में अर्धशतक लगा दिया है। 53 गेंदों पर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। वनडे क्रिकेट में पूर्व भारतीय कप्तान की यह 74वीं फिफ्टी है। आईसीसी वनडे इवेंट के नॉकआउट मैच में विराट कोहली 13वीं बार बैटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 5 बार फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया है। इस मामले में सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही उनसे आगे हैं।

सचिन तेंदुलकर के नाम आईसीसी के वनडे इवेंट के नॉकआउट मैच में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने 6 बार आईसीसी इवेंट में 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली है। उन्होंने 14 बार आईसीसी इवेंट के नॉकआउट मैच में बैटिंग की थी। भारतीय टीम फाइनल में जगह पक्की कर लेती है तो विराट के पास सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड बराबर करने का भी मौका होगा।

ICC ODI नॉकआउट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर (पारी)
6 – सचिन तेंदुलकर (14)
5 – स्टीवन स्मिथ (7)
5 – विराट कोहली (13)
4 – सौरव गांगुली (8)
4 – शिवनारायण चंद्रपॉल (10)
4 – जैक्स कैलिस (10)
4 – रिकी पोंटिंग (18)
4 – शेन वॉटसन (10)

भारत के सामने 265 का लक्ष्य
भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया लेकिन स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी के अर्धशतकों के दम पर आस्ट्रेलिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में 264 रन बनाये। आस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 73 रन बनाये। बल्लेबाज हालांकि अनुकूल पिच का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके और गैर जिम्मेदाराना शॉट्स खेलकर विकेट गंवाते गए।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...