9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
HomeखेलICC इवेंट के तोप खिलाड़ी बन गए हैं अय्यर, BCCI को फौरन...

ICC इवेंट के तोप खिलाड़ी बन गए हैं अय्यर, BCCI को फौरन दे देना चाहिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

Published on

दुबई

भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कमबैक करते हुए अपनी दमदार बैटिंग से धूम मचा दी है। अय्यर ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में अपनी वापसी की थी। दमदार वापसी के साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में भी अपना कमाल जारी रखा। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले अय्यर ने तीन लीग मैचों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की।

इसके साथ ही उन्होंने साबित कर दिया कि टीम इंडिया के लिए वह खास तौर से आईसीसी इवेंट में एक्स फैक्टर खिलाड़ी हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अय्यर ने साल 2023 वनडे विश्व कप में भी भारत के लिए धमाकेदार बैटिंग की थी। इस बड़े टूर्नामेंट के बाद अय्यर चोटिल हो कर टीम इंडिया से बाहर हुए और स्थिति ऐसी हो गई है कि उनके हाथ से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट तक निकल गया, लेकिन आईसीसी इवेंट में अय्यर के रिकॉर्ड को देखते हुए BCCI को उन्हें तुरंत कॉन्ट्रैक्ट सौंप देनी चाहिए।

चैंपियंस ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं अय्यर
श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के लिए पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने मैदान पर उतरे हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने तीन लीग और एक नॉकआउट मैच में बल्लेबाजी की। इन चार में मुकाबलों में अय्यर के आंकड़ों को देखें को उन्होंने 48.75 की औसत से 195 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 79 रन का है। इन चार पारियों में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 45 गेंद में 45 रनों की दमदार पारी खेली। ऐसे में अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है तो उम्मीद है कि अय्यर खिताबी भिड़ंत में भी अपना कमाल दिखाएंगे।

2023 विश्व कप में भी चला था अय्यर का बल्ला
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले श्रेयस अय्यर ने साल 2023 विश्व कप में भी अपना कमाल दिखाया था। इस टूर्नामेंट में अय्यर टीम इंडिया के लिए कुल 11 मैचों में खेलने मैदान पर उतरे थे। आईसीसी के इस इवेंट में अय्यर ने 66.25 की औसत से 530 बनाए थे, जिसमें 2 शतक भी शामिल था। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि श्रेयस अय्यर आईसीसी इवेंट में टीम इंडिया के तोप बल्लेबाज से कम नहीं हैं।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...