8.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयखैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना पर आत्मघाती हमला, आतंकवादियों ने विस्फोटकों से...

खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना पर आत्मघाती हमला, आतंकवादियों ने विस्फोटकों से भरी कार भिड़ाई

Published on

पेशावर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा सूबे में स्थित एक मिलिट्री कैंप में बड़ा विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों के हताहत होने की खबर है। पुलिस ने बताया है कि मंगलवार शाम को एक आतंकवादी समूह के दो आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से लदी दो कारों को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक सैन्य परिसर में घुसा दिया, जिससे बड़े विस्फोट हुए। पाकिस्तानी सेना ने अभी तक हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।

मिलिट्री कैंप में विस्फोटकों से भरी कार लेकर घुसे आतंकी
रिपोर्ट में, एक वरिष्ठ जिला पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, “आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से लदी दो कारों को बन्नू छावनी के प्रवेश द्वार से टकरा दिया, जिससे बड़े विस्फोट हुए…जिसके बाद कई आतंकवादियों ने परिसर में घुसने का प्रयास किया।” उन्होंने कहा, “मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने उनसे मुठभेड़ की। शुरुआती रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि चार आतंकवादी मारे गए हैं।”

अफगानिस्तान के करीब है पाकिस्तानी सेना का कैंप
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का एक जिला बन्नू, देश के पूर्व स्वशासित आदिवासी क्षेत्रों से सटा हुआ है और अफगानिस्तान के करीब है। अधिकारी ने कहा, “अभी भी गोलीबारी जारी है और सुरक्षा बल शेष हमलावरों का पीछा कर रहे हैं।”

हाफिज गुल बहादुर गुट ने ली जिम्मेदारी
इस हमले की जिम्मेदारी हाफिज गुल बहादुर सशस्त्र समूह ने ली है, जो 2001 से अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन के खिलाफ युद्ध में अफगान तालिबान का सक्रिय रूप से समर्थन कर रहा है। समूह ने एक बयान में कहा, “हमारे लड़ाकों ने एक महत्वपूर्ण लक्ष्य तक पहुंच बनाई और नियंत्रण कर लिया।” हालांकि, इस समूह ने कोई और विवरण नहीं दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...