11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप ने दिखाई आंख तो यूक्रेन-यूरोप का 'कंधा' बना चीन, आपदा में...

ट्रंप ने दिखाई आंख तो यूक्रेन-यूरोप का ‘कंधा’ बना चीन, आपदा में अवसर की तलाश में जिनपिंग!

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच जिस तरह से तनाव बढ़ रहे हैं, चीन ने यूरोप में अपने लिए मौका तलाशना शुरू कर दिया है. चीन ने ईयू के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं. चीन की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) के प्रवक्ता लू किनजियन ने मंगलवार को कहा कि चीन 27 सदस्यीय यूरोपीय यूनियन के साथ (अमेरिका की) एकतरफा नीतियों के खिलाफ काम करने के लिए तैयार है.

चीनी प्रवक्ता ने कहा, “पिछले 50 वर्षों में सच्चाई यह साबित करते रहे हैं कि चीन और यूरोप के बीच कोई मौलिक हितों का टकराव या जियोपालिटिकल टकराव नहीं रहे है; बल्कि, वे एक-दूसरे की सफलता में योगदान करने वाले साझेदार रहे हैं.”

चीन के लिए बड़ा बाजार हैं यूरोपीय देश
चीन खासतौर से अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बेस्ड इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरियों के लिए ईयू को एक आकर्षक बाजार मानता है. हालांकि, ईयू ने चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर भारी टैक्स लगाया हुआ है, ताकि स्थानीय मॉडल को भी बचाया जा सके. इनके अलावा, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और ट्रंप के बीच हालिया विवादित बैठक के बाद पैदा हुए रणनीतिक परिवर्तन का फायदा उठाने की भी चीन कोशिश में है.

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की ट्रंप के साथ हुई विवादित बैठक के बाद, ईयू नेताओं ने उनका खुला समर्थन किया है. इसी बीच, चीनी मीडिया ने भी बैठक के वीडियो को बड़े पैमाने शेयर किया और यूक्रेन के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की.

ट्रंप और पुतिन की करीबी भी चीन के लिए ठीक नहीं!
चीनी प्रवक्ता का कहना है, “चीन-यूरोप संबंध किसी तीसरे पक्ष पर निर्भर या उसका निशाना नहीं है,” जो अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिका-ईयू संबंधों की ओर संकेत करता है. हालांकि ट्रंप और पुतिन के नजदीकी होते संबंध बीजिंग के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं, लेकिन चीन रूस के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखना चाहता है.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...