9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र के रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा, MSRTC बस और कार की...

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा, MSRTC बस और कार की टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

Published on

रायगढ़,

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के ताम्हिणी घाट में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार और राज्य परिवहन बस के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

दरअसल, यह दुर्घटना पुणे-माणगांव रोड पर हुई. प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसा तब हुआ जब कार चालक घाटी से नीचे उतरते समय वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए.

मृतकों और घायलों की पहचान
इस हादसे में कार चालक मानसकुमार निरंजन साहू और सकुबाई कांगुडे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कार में सवार तीन अन्य यात्री रूपाली मानसकुमार साहू, ताराबाई नलवडे और रमा मानसकुमार साहू गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया. घायलों को रायगढ़ के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

घटना के बाद इलाके में ट्रैफिक प्रभावित
इस हादसे के चलते ताम्हिणी घाट के इस व्यस्त सड़क मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया और ट्रैफिक बहाल कराया. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक तौर पर यह माना जा रहा है कि कार की तेज रफ्तार और घाटी के संकरे मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...