11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशेख हसीना के खिलाफ चलाया जाएगा मानवता के खिलाफ अपराध का मुकदमा,...

शेख हसीना के खिलाफ चलाया जाएगा मानवता के खिलाफ अपराध का मुकदमा, मोहम्मद यूनुस का ऐलान

Published on

ढाका:

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनके परिवार और सहयोगियों के खिलाफ ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ के लिए मुकदमा चलाया जाएगा। स्काई न्यूज को दिए गये एक इंटरव्यू में मोहम्मद यूनुस ने कहा है कि “मुकदमा चलाया जाएगा। न सिर्फ उन पर, बल्कि उनसे जुड़े सभी लोगों पर भी, उनके परिवार के सदस्य, उनके मुवक्किल या सहयोगी, सभी के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।” आपको बता दें कि पिछले साल छात्र आंदोलन के हिंसक होने के बाद शेख हसीना को फरार होकर भारत भागना पड़ा था और उसके बाद से वो भारत में ही रह रही हैं।

यूनाइटेड नेशंस की एक जांच रिपोर्ट में भी शेख हसीना की सरकार पर मानवाधिकार के खिलाफ अपराध का आरोप लगाया गया था। जांच रिपोर्ट में कहा गया कि हिंसक आंदोलन के दौरान 1400 से ज्यादा लोग मारे गये थे, जिनमें शेख हसीना की पुलिस और अधिकारियों ने मानवाधिकार के खिलाफ हिंसा किया था। मोहम्मद यूनुस ने कहा है कि शेहसीना के खिलाफ दो गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि देश की अंतरिम सरकार ने उनके प्रत्यावर्तन के लिए भारत को “औपचारिक पत्र” भेजे हैं, लेकिन नई दिल्ली से “कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया” नहीं मिली है।

शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में एक्शन
मोहम्मद यूनुस ने इंटरव्यू के दौरान साफ कहा कि शेख हसीना को अदालती कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा चाहे वो बांग्लादेश में रहें या देश से बाहर रहें। आपको बता दें कि पिछले साल शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद से ही उनके सहयोगी और देश भर में गुप्त जेलों की देखरेख करने के आरोपी बांग्लादेश से फरार हो गए हैं। कई नेताओं को पिछले साल भारत भागते वक्त गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में मोहम्मद यूनुस ने ‘हाउस ऑफ मिरर्स’ के नाम से मशहूर कुख्यात गुप्त हिरासत केंद्र का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने अनुभव को स्तब्ध करने वाला करार दिया था। उन्होंने कहा था कि “यह सबसे बदसूरत चीज है जिसे आप देख सकते हैं, महसूस कर सकते हैं या देख सकते हैं।”

मोहम्मद यूनुस ने कहा कि “कथित अपराधों के आरोपी लोगों की पहचान करने में “समय लग रहा है”। उन्होंने कहा कि “इसमें हर कोई शामिल था। पूरी सरकार इसमें शामिल थी। इसलिए आप यह नहीं बता सकते कि कौन वास्तव में और उत्साह से यह कर रहा था, कौन आदेश के तहत ऐसा कर रहा था और कौन पूरी तरह से इसमें शामिल नहीं था, लेकिन इस तरह की चीजें कर रहा था।” वहीं देश में चुनाव करवाने के सवाल पर मोहम्मद यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश में इस साल दिसंबर में इलेक्शन होंगे। आपको बता दें कि पिछले महीने, खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने पुष्टि की थी कि मोहम्मद यूनुस दिसंबर 2025 में अगला आम चुनाव कराने की योजना बना रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी की 53वीं वर्षगांठ पर दिए गए अपने संबोधन में मोहम्मद यूनुस ने कहा था कि चुनाव केवल चुनावी सुधारों के बाद ही संभव होंगे।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...