11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप बोले- 2 अप्रैल से भारत पर 100% टैरिफ लगाएंगे: अमेरिकी संसद...

ट्रंप बोले- 2 अप्रैल से भारत पर 100% टैरिफ लगाएंगे: अमेरिकी संसद में दिए पहले भाषण में ऐलान

Published on

वॉशिंगटन डीसी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2 अप्रैल से भारत पर जैसा को तैसा टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भारत हमसे 100% से ज्यादा टैरिफ वसूलता है, हम भी अगले महीने से ऐसा ही करने जा रहे हैं। ये ऐलान उन्होंने बुधवार सुबह (भारतीय समय के मुताबिक) अमेरिकी संसद के जॉइंट सेशन में किया। उन्होंने रिकॉर्ड 1 घंटा 44 मिनट का भाषण दिया। अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने सिर्फ 1 घंटे का भाषण दिया था।

ट्रम्प ने भाषण की शुरुआत अमेरिका इज बैक, यानी ‘अमेरिका का दौर लौट आया है’ से की। ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने 43 दिन में जो किया है वह कई सरकारें अपने 4 या 8 साल के कार्यकाल में नहीं कर पाईं। इसके अलावा ट्रम्प ने पाकिस्तान को शुक्रिया भी कहा। ट्रम्प ने कहा कि 2021 में अफगानिस्तान में आतंकियों ने 13 अमेरिकी सैनिकों की हत्या कर दी थी। उन्हें पकड़ने में पाकिस्तान सरकार ने मदद की।

अमेरिकी कंपनियों को मिलेगा फायदा
ट्रंप ने चीन, यूरोप, ब्राजील, मैक्सिको और कनाडा जैसे देशों पर भी अन्यायपूर्ण कराधान का आरोप लगाया और कहा कि अब अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा. उन्होंने कहा कि दशकों से अमेरिका अन्य देशों के भारी टैरिफ का शिकार रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि इस नीति से अमेरिका को “ट्रिलियन डॉलर” की कमाई होगी और लाखों नौकरियां पैदा होंगी.

बाइडेन को बताया सबसे खराब राष्ट्रपति
अपने भाषण में ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को अमेरिकी इतिहास का सबसे खराब राष्ट्रपति” बताया. उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन में बॉर्डर सुरक्षा चरमरा गई थी. उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में अमेरिकी सीमा पर अवैध घुसपैठ को रिकॉर्ड स्तर तक रोका गया. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में अब तक 100 से ज्यादा कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए और 400 से अधिक नीतिगत फैसले लिए. उन्होंने यह भी कहा कि चाहे वे कितनी भी बड़ी उपलब्धि हासिल कर लें, डेमोक्रेट्स (विपक्षी नेता) कभी उनकी सराहना नहीं करेंगे.

2 अप्रैल से लागू होंगे नए टैरिफ
ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह नया टैरिफ 1 अप्रैल से लागू करना चाहते थे, लेकिन “एप्रिल फूल” की वजह से इसे एक दिन आगे बढ़ाकर 2 अप्रैल कर दिया. उन्होंने दोहराया कि अब अमेरिका अपने व्यापार हितों की रक्षा करेगा और हर देश से बराबरी का व्यवहार करेगा.

राष्ट्रपति ट्रम्प के पहले भाषण की 10 अहम बातें…

1. जैसे को तैसा टैरिफ: 2 अप्रैल से जैसे को तैसा टैरिफ लागू होगा। दूसरे देश हम पर भारी टैरिफ और टैक्स लगाते हैं, अब हमारी बारी है। अगर कोई कंपनी अमेरिका में प्रोड्क्ट नहीं बना रही है तो उसे टैरिफ देना होगा।

2. यूक्रेन जंग: जेलेंस्की जल्द से जल्द यूक्रेन जंग खत्म करने को लेकर बातचीत के लिए आने को तैयार हैं। हमने रूस के साथ गंभीर बातचीत की है। हमें मॉस्को से मजबूत संकेत मिले हैं कि वे शांति के लिए तैयार हैं।

3. अप्रवासी मुद्दा: पिछले चार साल में 2.1 करोड़ लोग अवैध रूप से अमेरिका में घुसे हैं। हमारी सरकार ने अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा बॉर्डर और इमिग्रेशन क्रैकडाउन शुरू किया है।

4. जो बाइडेन: बाइडेन अमेरिकी इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति हैं। उनके कार्यकाल में हर महीने लाखों अवैध लोग देश में दाखिल हुए। उनकी नीतियों के चलते देश में महंगाई बढ़ी।

5. गोल्ड कार्ड वीजा: हम गोल्ड कार्ड वीजा सिस्टम लाने जा रहे हैं। यह ग्रीन कार्ड की तरह है, लेकिन उससे ज्यादा एडवांस है। इससे बड़ी संख्या में नौकरियां पैदा होंगी और कंपनियों को फायदा होगा।

6. पनामा नहर और ग्रीनलैंड: हम किसी भी तरह पनामा नहर पर कंट्रोल हासिल करेंगे। इसके साथ ही हम किसी भी तरह ग्रीनलैंड को अपने में शामिल करेंगे। हम वहां के लोगों की हिफाजत करेंगे।

7. इलॉन मस्क और DoGE: इलॉन मस्क के DoGE विभाग ने पिछली फेडरल सरकार के कई घोटालों को उजागर किया है। मस्क को ये विभाग बनाने की कोई जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने देश के लिए ऐसा किया।

8. फ्री स्पीच: हमने सरकारी सेंसरशिप पूरी तरह रोक दी है और अमेरिका में फ्री स्पीच वापस ले आए हैं। हमने ऐसे सरकारी तंत्र को खत्म कर दिया है जिसका इस्तेमाल हथियार के तौर पर किया जाता है।

9. तेल और गैस: अमेरिका के पास दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा ‘लिक्विड गोल्ड’ (तेल और गैस) है। हम अलास्का में बहुत बड़ी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन बिछाएंगे। इसमें कई देश अरबों रुपए निवेश करना चाहते हैं।

10. स्पेस प्रोग्राम: हम विज्ञान की नई सीमाओं को पार करेंगे, इंसान को अंतरिक्ष में आगे ले जाएंगे और मंगल ग्रह पर अमेरिकी झंडा फहराएंगे। हम दुनिया की सबसे उन्नत और शक्तिशाली सभ्यता का निर्माण करेंगे।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...