7.5 C
London
Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedमोदी सरकार का दावा- 10 साल में 17.1 करोड़ नौकरियों के बने...

मोदी सरकार का दावा- 10 साल में 17.1 करोड़ नौकरियों के बने मौके, 2024 में ही 4.6 करोड़ जॉब जेनरेट

Published on

नई दिल्‍ली ,

पिछले दस बरसों में देश में नौकरियों की संख्या तेज़ी से बढ़ी है. मोदी सरकार में केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने जानकारी दी है कि 2014 से 2024 के बीच देश में 17.1 करोड़ नई नौकरियां पैदा हुई हैं. खास बात ये है कि इसमें से 4.6 करोड़ लोगों को 2024 में रोजगार मिला है. दावा है कि सरकार की कोशिश से बेरोजगारी की दर में भी बड़ी कमी आई है और महिलाओं को नौकरियां देने में शानदार बढ़ोतरी हुई है. मांडविया के मुताबिक बेरोजगारी की दर 2017-18 के 6% से 2023-24 में घटकर 3.2% रह गई है. महिलाओं की रोजगार दर 22% से बढ़कर 40.3% हो गई है.

बेरोजगारी दर में गिरावट
श्रम मंत्री का कहना है कि सरकार की नई पॉलिसी ने देश की वर्कफोर्स को मजबूत किया है. इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं ने भी लोगों की जिंदगी बेहतर की है. ILO की वर्ल्ड सोशल सिक्योरिटी रिपोर्ट 2024-26 के मुताबिक, भारत में सोशल सिक्योरिटी कवरेज दोगुना हो गया है यानी ये 24.4% से बढ़कर 48.8% हो गया है. इसी के साथ ई-श्रम पोर्टल पर 30.67 करोड़ असंगठित मजदूरों का रजिस्ट्रेशन हुआ है.

मांडविया ने बताया है कि ई-श्रम पोर्टल को 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है और इसमें 12 बड़ी कल्याणकारी योजनाओं को जोड़ा गया है. गिग वर्कर्स को भी PMJAY योजना में शामिल किया गया है. इसके अलावा, मजदूरों के परिवारों की मदद के लिए 10 नए ESIC मेडिकल कॉलेज मंजूर हुए हैं और 10 नए बनाने की योजना है. ESIC के तहत बीमित लोग 2014 में 2.03 करोड़ थे, जो 2024 में 3.72 करोड़ हो गए हैं. ESIC के पास अब 165 अस्पताल और 1,590 डिस्पेंसरी हैं.

EPFO को बनाया आधुनिक
श्रम और रोजगार सचिव सुमिता डावरा ने जानकारी दी है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) को आधुनिक बनाया गया है. पिछले साढ़े छह साल में 6.2 करोड़ नए सदस्य इसमें शामिल हुए हैं. पेंशन सिस्टम को सेंट्रलाइज्ड किया गया है, पीएफ क्लेम ऑटो-सेटल होने लगे हैं और IT सिस्टम को मजबूत किया गया है. डावरा ने ये भी कहा कि तकनीक के क्षेत्र में बड़ी तरक्की हुई है. ई-श्रम और नेशनल करियर सर्विस पोर्टल इसका उदाहरण हैं. जी20 स्टडी के तहत 2026 तक स्किल्स का ग्लोबल बेंचमार्क बनाने की तैयारी है. महिलाओं को प्लेटफॉर्म इकोसिस्टम से जोड़ना भी अहम लक्ष्य है, जिससे उनकी भागीदारी बढ़े और वो आत्मनिर्भर बनें.

 

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...