9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलदिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री करेंगे भारतीय टीम में वापसी, फीफा के लिए...

दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री करेंगे भारतीय टीम में वापसी, फीफा के लिए संन्यास से लिया यू टर्न

Published on

नई दिल्ली

भारत के दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री रिटायरमेंट के बाद कमबैक करने वाले हैं। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने सुनील छेत्री की वापसी की पुष्टि की है। सुनील छेत्री ने पिछले साल 6 जून को कुवैत के खिलाफ मैच के बाद इंटरनेशनल करियर को विराम दे दिया था। हालांकि, अब सुनील छेत्री मार्च में होने वाले फीफा इंटरनेशनल मैचों के विंडो के लिए उपलब्ध हैं।

फीफा इंटरनेशनल विंडो के लिए भारतीय टीम 19 मार्च को मालदीव के साथ एक फ्रेंडली मैच खेलेगी। उसके बाद 25 मार्च को भारतीय टीम एएफसी एशियाई कप के तीसरे दौर में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। ये दोनों मुकाबले मेघालय के शिलांग के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा। AIFF ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सुनील छेत्री की तस्वीर को शेयर कर लिखा, ‘सुनील छेत्री की वापसी! कैप्टन, लीडर और दिग्गज भारतीय नेशनल टीम में फीफा इंटरनेशनल विंडो के लिए वापसी करेंगे।’

दुनिया में गोल के मामले में तीसरे नंबर पर छेत्री
सुनील छेत्री भारत के महानतम फुटबॉलर में से एक हैं। छेत्री इंटरनेशनल गोल के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी की लिस्ट में शामिल। इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में सुनील छेत्री तीसरे स्थान पर हैं। छेत्री ने भारत के लिए साल 2005 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। उनका डेब्यू मैच पाकिस्तान के खिलाफ था और पहला गोल भी उन्होंने इसी मैच में किया था।

हालांकि, भारतीय टीम के लिए डेब्यू से पहले सुनील छेत्री ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 2002 में मोहन बागान के साथ कर दी थी। इसके बाद उन्होंने लगातार दमदार खेल दिखाते हुए भारत को 2007, 2009 और 2012 नेहरू कप और इसके साथ ही 2011, 2015, 2021 और 2023 SAFF चैंपियनशिप जीतने में मदद की। उन्होंने 2008 AFC चैलेंज कप में भी भारत को जीत दिलाई, जिससे भारत 27 सालों में अपने पहले AFC एशियन कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहा था।

पद्मश्री से सम्मानित हैं सुनील छेत्री
सुनील छेत्री भारत के सर्वोच्च सम्मान में से एक पद्मश्री मिला है। उन्हें यह सम्मान 2019 में दिया गया था। उससे पहले सुनील छेत्री को 2011 में अर्जुन अवॉर्ड भी मिला था। वहीं 2021 में सुनील छेत्री को भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया था। बता दें कि छेत्री अपने 19 साल के करियर में 150 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 94 गोल किए। अपने शानदार खेल के कारण सुनील छेत्री पिछले एक दशक से भारतीय फुटबॉल को इंटरनेशनल स्तर नई पहचान दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाई है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...