2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभोपालदुल्हनियां का हाथ थाम कदम बढ़ाते कार्तिकेय, पलटकर हंसी अमानत तो शर्मा...

दुल्हनियां का हाथ थाम कदम बढ़ाते कार्तिकेय, पलटकर हंसी अमानत तो शर्मा गए दूल्हे राजा

Published on

भोपाल:

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी हो गई है। उन्होंने जोधपुर के उम्मेद पैलेस में अमानत बंसल के साथ सात फेरे लिए हैं। शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। सात फेरे के वक्त दूल्हे राजा का रॉयल लुक देखने को मिला है। कार्तिकेय सिंह चौहान ने राजपूताना अंदाज में अमानत बंसल के साथ फेरे लिए। दोनों साफ फेरे के दौरान काफी खुश दिखे हैं। जीवन के सबसे अहम मोड़ पर दोनों को आशीर्वाद देने के लिए उनके पिता शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे हैं।

कार्तिकेय का हाथ थाम आगे बढ़ती रही अमानत
दरअसल, सात फेरे का एक वीडियो आया है। वीडियो में दिख रहा है कि अमानत बंसल, कार्तिकेय चौहान का हाथ थामकर फेरे ले रही हैं। कार्तिकेय भी उनके साथ अग्नि को साक्षी मानकर कदम बढ़ा रहे हैं। इस मौके पर अमानत बंसल के चेहरे की मुस्कान देखने लायक थी।

शर्मा गए कार्तिकेय
वहीं, फेरे के दौरान का एक वीडियो आया है। वीडियो में दिख रहा है कि फेरे लेते वक्त अमानत बंसल जब पलटकर हंसी तो कार्तिकेय चौहान शर्मा गए। वह मंद-मंद मुस्कुराते हैं और आगे बढ़ते रहते हैं। एक अन्य वीडियो में अमानत बंसल फेरे के दौरान कार्तिकेय चौहान को कुछ कहती भी दिख रही हैं। दोनों शादी से पहले से रिश्ते में थे। परिवार की मर्जी से दोनों की शादी हुई है। उम्मेद पैलेस में कार्यक्रम के दौरान दोनों परिवार के नजदीकी लोग मौजूद रहे हैं।

खूब जमा है रंग
इसके साथ ही शादी के हर रस्म में खूब रंग जमा है। दूल्हा और दुल्हन ने डांस से भी धमाल मचाया है। एक वीडियों में दुल्हन कार्तिकेय पर माला लहराकर डांस कर रही है। दोनों ने मंच से भी डांस किया है।गौरतलब है कि शादी के बाद कार्तिकेय सिंह चौहान का अब 12 मार्च को भोपाल के जंबूरी मैदान में रिसेप्शन होगा। इसके बाद दोनों भाइयों का रिसेप्शन 18 मार्च को दिल्ली में होगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सात फेरे के बाद बेटे और बहू को आठवां वचन भी दिलाए हैं, वह एनिवर्सिरी और बर्थडे पर पेड़ लगाने का।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this