5 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedरणवीर अल्लाहबादिया ने महिला आयोग के सामने मांगी माफी, कहा- माफ कर...

रणवीर अल्लाहबादिया ने महिला आयोग के सामने मांगी माफी, कहा- माफ कर दो आखिरी गलती है, सोच-समझकर बोलूंगा

Published on

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पैरेंट्स पर अश्लील टिप्पणी कर विवादों में छाए रणवीर अल्लाहबादिया ने राष्ट्रीय महिला आयोग से माफी मांगी है। पिछले दिनों वह राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुए थे, और अपना पक्ष रखा था। उनके अलावा अपूर्वा मखीजा, आशीष चंचलानी, सौरभ बोथरा और तुषार पुजारी भी महिला आयोग के सामने पेश हुए।

अब NCW की अध्यक्ष विजया राहतकर ने इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने बताया कि रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मखीजा ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि वह भविष्य में ऐसी गलती फिर नहीं दोहराएंगे। यह उनकी आखिरी गलती है। विजया राहतकर ने अल्लाहबादिया की अश्लील भाषा और कहे गए शब्दों की कड़ी निंदा भी की।

महिला आयोग ने की कड़ी निंदा
विजया राहतकर ने शुक्रवार, 7 मार्च को रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जिस अश्लील और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, आयोग उसकी कड़ी निंदा करता है। वह इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा।

रणवीर अल्लाहबादिया और अन्य क्रिएटर्स ने मांगी माफी
विजया राहतकर ने यह भी कहा कि कंटेंट क्रिएटर्स ने शो में इस्तेमाल की गई अपनी आपत्तिजनक भाषा के लिए माफी मांगी, और भविष्य में सावधानी बरतने की कसम खाई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। वो इस बात का खास ध्यान रखेंगे कि उनके शब्दों से किसी को ठेस न पहुंचे।

‘सोच-समझकर बोलेगें, सावधानी बरतेंगे’
विजया राहतकर के मुताबिक, कंटेंट क्रिएटर्स ने उनसे यह भी कहा कि ये उनकी पहली और आखिरी गलती है, जो उन्होंने की। वह बोलीं, ‘रणवीर अल्लाहबादिया और अन्य कंटेंट क्रिएटर्स ने कहा कि उन्होंने जो कहा है उसे वापस नहीं लिया जा सकता, लेकिन वो शो में अपने शब्दों के प्रति सचेत रहने की कोशिश करेंगे और महिलाओं का सम्मान करेंगे।’

रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ FIRs, शो चलाने पर रोक
मालूम हो कि समय रैना के शो में पैरेंट्स पर अश्लील कमेंट करने के बाद रणवीर अल्लाहबादिया पर देश के कई शहरों में एफआईआर दर्ज की गईं। यहां तक कि कई सेलेब्स ने उनके पॉडकास्ट ‘द रणवीर शो’ में भी आने से इनकार कर दिया। तब रणवीर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी कि उनके खिलाफ सभी एफआईआर को क्लब कर दिया जाए और गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने दी शो को मंजूरी, पर रखी ये शर्त
इसके बाद कोर्ट ने 18 फरवरी को नए आदेश में रणवीर अल्लाहबादिया की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। साथ ही कहा था कि अगले आदेश तक अल्लाहबादिया कोई शो नहीं करेंगे। लेकिन हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अलाहबादिया को अपना पॉडकास्ट दोबारा शुरू करने की मंजूरी दे दी। पर शर्त रखी कि वह अपने शो में कुछ भी अश्लील नहीं दिखाएंगे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...