9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलअब टॉस मत हारना... रोहित के सामने नई टेंशन! फाइनल में टूट...

अब टॉस मत हारना… रोहित के सामने नई टेंशन! फाइनल में टूट सकता है सपना, दुबई के आंकड़े दे रहे गवाही

Published on

दुबई:

भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना करने वाली है। यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया भले ही हर एक मुकाबले में जीती हो। लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस पूरे टूर्नामेंट में एक भी टॉस नहीं जीत पाए हैं। अभी तक सब सही रहा है, लेकिन फाइनल में रोहित को हर हाल में टॉस जीतना होगा क्योंकि इस बार चूकने पर न्यूजीलैंड की टीम बाजी मार सकती है।

पिछले 10 मैचों में रिकॉर्ड
रोहित का टॉस जीतना इसलिए जरूरी है क्योंकि पिछले 10 मैचों का रिकॉर्ड इस बात की गवाही दे रहा है। पिछले 10 मैचों का रिजल्ट देखा जाए तो उसमें 7 मुकाबले चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं 3 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है। टीम इंडिया ने अपने चार मैचों में से अबतक 3 चेज करते हुए जीते हैं। वहीं एक बार न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी कर मुकाबला जीता था।

धीमी पिच पर किसे फायदा?
कहने को तो दुबई के स्टेडियम की पिच बेहद धीमी रहती है। लेकिन शाम को फ्लड लाइट्स में थोड़ा सा बल्लेबाजी करना इस पिच पर आसान माना जाता है। वहीं दोपहर में बल्लेबाजी करने वाली टीम बड़ा स्कोर लगा पाने में नाकामयाब रहती है। पिछले 10 वनडे मैचों में इस मैदान पर पांच बार टॉस जीतने वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा है। जिसमें से 4 तो टीम इंडिया ने ही जीते हैं क्योंकि रोहित ने पिछले चारों मैचों के टॉस हारे हैं।

लगातार 11 टॉस हारे हैं रोहित
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पिछले 11 मैचों में टॉस हार चुके हैं। वहीं टीम इंडिया पिछले 14 वनडे मुकाबलों में टॉस हारी है। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को यह सिलसिला तोड़कर हर हाल में टॉस जीतना होगा। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भी रोहित ने टॉस गंवाया था और ऑस्ट्रेलिया की टीम उस मैच को जीत गई थी।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...