11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्यमहापौर राम नरेश राय समेत 27 भाजपा व 11 कांग्रेस और दो...

महापौर राम नरेश राय समेत 27 भाजपा व 11 कांग्रेस और दो निर्दलीय पार्षदों ने ली शपथ

Published on

– प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक रेणुका सिंह, विधायक भैयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष चंपा देवीवपावले के आतिथ्य में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह*

चिरमिरी

नगर पालिका निगम चिरमिरी परिसर में नवनिर्वाचित महापौर राम नरेश राय एवं 40 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज सम्पन्न हुआ। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम, विशिष्ट अतिथि किरण सिंह देव,श्याम बिहारी जायसवाल रहे।महापौर राम नरेश राय एवं पार्षदों को कलेक्टर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।विदित हो कीवनगर पालिका निगम चिरमिरी में पांचवें महापौर के तौर पर रामनरेश राय ने शपथ ली और शपथ लेते ही उन्होंने चिरमिरी के विकास को तीव्र गति से करने के की बात कही वही निर्वाचित कांग्रेस के पार्षदों ने शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाए रखा।कांग्रेस के सभी निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण निगम में बनाए गए निगम के कलेक्टर के चेंबर में संपन्न कराया गया।

ज्ञात रहे कि नगर पालिक निगम चिरमिरी के भाजपा प्रत्याशी राम नरेश राय को 18891 मत प्राप्त हुए थे वहीं कांग्रेस के डॉ विनय जायसवाल को 13199 मत से संतोष करना पड़ा था। चिरमिरी के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से आश्वस्त भाजपा जनप्रतिनिधियों ने पूरे जोश से आज शपथ लेते हुए वार्ड और क्षेत्र के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव 2025 के नतीजों के बाद पूरे प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है यह सुशासन का प्रमाण पत्र है। निश्चित रूप से माननीय विष्णु देव साय चिरमिरी के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होने देंगे।

चिरमिरी का संपूर्ण विकास स्थायित्व, बेरोजगारी और नगर की साफ सफाई और मूलभूत सुविधा देने का हमने संकल्प लिया है। आज का शपथ ग्रहण समारोह डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन का तोहफा जनता ने दिया है जिसके पद और गोपनीयता की शपथ कलेक्टर एमसीबी ने दिलाई वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि सबसे पहले चिरमिरी की आम जनता, माता बहनों का धन्यवाद अर्पित करता हु जिन्होंने भाजपा का महापौर बनाया और साथ ही 27 भाजपा पार्षदों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। उन्होंने विष्णु देव सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जनता ने 14 माह के कार्यकाल को देखी है और वो सरकार के कामों से खुश है। इन 14 माह में गांव और शहर सभी में जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंची और अब भाजपा का शहर सरकार बनने से बड़े ही तेजी से स्थानीय क्षेत्रों का विकास होगा।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...