11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप ने अब व्लादिमीर पुतिन को धमकाया, यूक्रेन युद्ध पर दिया अल्टीमेटम,...

ट्रंप ने अब व्लादिमीर पुतिन को धमकाया, यूक्रेन युद्ध पर दिया अल्टीमेटम, क्या रूसी राष्ट्रपति को जेलेंस्की समझने की कर रहे गलती?

Published on

वॉशिंगटन

डोनाल्ड ट्रंप किसी डॉन की तरह दुनिया के देशों के साथ बर्ताव कर रहे हैं। वाइट हाउस के ओवल ऑफिस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की की बेइज्जती करने के बाद अब ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को धमकाने की कोशिश की है। डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार यूक्रेन में रूसी युद्ध की कड़ी आलोचना करते हुए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर निशाना साधा है। इसके अलावा उन्होंने रूसी राष्ट्रपति को बातचीत की मेज पर आने का अल्टीमेटम जारी किया है। यूक्रेन पर ताजा हमला करने के लिए भी डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को फटकार लगाने की कोशिश की है। लिहाजा सवाल उठ रहे हैं कि क्या जेलेंस्की के साथ वाइट हाउस में जो किया गया, उसके बाद हो रही आलोचनाओं को शांत करने के लिए ट्रंप ने रूस के खिलाफ सख्त रूख दिखाने की कोशिश की है?

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पुतिन की सेना पर यूक्रेनी शहरों के अंदर हमला करने के आरोप लगाए हैं और कहा है कि वो रूस के खिलाफ प्रतिबंधों और टैरिफ की एक नई सख्त व्यवस्था पर विचार कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक धमाकेदार पोस्ट में रूसियों के खिलाफ अभी तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। राष्ट्रपति बनने के बाद से ये पहली बार है जब राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस के खिलाफ सख्ती दिखाई है। डोनाल्ड ट्रंप पर लगातार यूक्रेन को लेकर रूस के खिलाफ नरम रूख बरतने का आरोप लगा है। उन्होंने क्रेमलिन के साथ बातचीत को फिर से शुरू कर दिया है।

रूस पर पहली बार भड़के डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि “रूस अभी भी युद्ध के मैदान में यूक्रेन पर पूरी तरह से ‘हमला’ कर रहा है। इसलिए मैं रूस पर बड़े पैमाने पर बैंकिंग प्रतिबंध, नये प्रतिबंध और शुल्क लगाने पर विचार कर रहा हूं, जब तक कि युद्ध विराम और शांति पर अंतिम समझौता समझौता नहीं हो जाता।” इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा है कि “रूस और यूक्रेन तत्काल बातचीत की मेज पर आ जाएं। धन्यवाद!!!” डोनाल्ड ट्रंप के इस पोस्ट ने दुनिया को चौंका दिया है। क्योंकि पिछले दिनों वाइट हाउस में जेलेंस्की के साथ जो कुछ हुआ है और युद्ध रोकने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने जो प्रस्ताव दिया है, वो यूक्रेन को कई टुकड़ों में विभाजित करने वाला है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पिछली टिप्पणियों में जेलेंस्की को तानाशाह भी कहा है। इसके अलावा उनकी टीम ने यूक्रेन के विपक्षी नेता से भी बातचीत की है और यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव करवाने को लेकर बात की है। माना जा रहा है कि ऐसा करके ना सिर्फ ट्रंप प्रशासन यूक्रेन की अंदरूनी राजनीति में दखल दे रहा है, बल्कि जेलेंस्की को हटाने की भी कोशिश की जा रही है।

डोनाल्ड ट्रंप ने नये ट्वीट्स के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या रियाद में होने वाले यूक्रेन शांति समझौते से पहले वो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर प्रेशर बनाने की कोशिश कर रहे हैं? और दूसरा बड़ा सवाल ये है कि क्या रूसी राष्ट्रपति उनके प्रेशर के आगे झुक जाएंगे? एक्सपर्ट्स का मानना है कि व्लादिमीर पुतिन को डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की समझने की भूल कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप कम से कम पुतिन के आगे हुक्म की घंटी नहीं बजा सकते हैं। क्योंकि राष्ट्रपति पुतिन खुद एक डॉन हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पुतिन और ट्रंप, रियाद शांति समझौते से पहले एक दूसरे पर दवाब बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पुतिन के हमलों में ट्रंप के लिए और ट्रंप की धमकी में पुतिन के लिए संदेश है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...