9.7 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल झांसी में “अंतर्रास्ट्रीय महिला दिवस” समारोह का आयोजन

बीएचईएल झांसी में “अंतर्रास्ट्रीय महिला दिवस” समारोह का आयोजन

Published on

झांसी

बीएचईएल झांसी के सभागार में अंतर्रास्ट्रीय महिला दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती आशमा रिज़वान अध्यक्षा भेल महिला कल्याण समिति ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया ।

इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “हम सब मिलकर महिला समानता स्थापित कर सकते हैं और सामूहिक रूप से हम सभी, कार्रवाई में तेजी ला सकते हैं” रही । मुख्य अतिथि श्रीमती आशमा रिज़वान ने महिला सशक्तिकरण पर सारगर्भित एवं प्रभावी वक्तव्य दिया जिसकी समस्त उपस्थित महिलाओं ने भूरि भूरि प्रशंसा की ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भेल अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक अपर महाप्रबंधक डा० फरहत रूही के साथ भेल की समस्त महिला कर्मचारी एवं भेल महिला कल्याण समिति की सदस्यायें उपस्थित रहीं । कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरि. प्रबंधक श्रीमती मोनिका ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं महिला दिवस से सम्बंधित जानकारी दी । कार्यक्रम के अंत में श्रीमती अर्चना मोर्या ने आभार ज्ञापित किया ।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

बीएचईएल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन की रंगारंग प्रस्तुति

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन, भेल भोपाल द्वारा कार्यक्रम...

शिविर बच्चों की शिक्षा और उनके समग्र विकास की आधारशिला — संतोष गुप्ता — बीएचईएल में निःशुल्क पोषण वितरण शिविर

बीएचईएल हरिद्वार द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत, ज्वालापुर स्थित राजकीय बालिका इंटर...

भेल बरखेड़ा में मास्टर्स बैडमिंटन में कड़े मुकाबले, गीते-नियोगी पहुंचे फाइनल

भोपाल भेल खेल प्राधिकरण, बरखेड़ा में खेली जा रही 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप...