5 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedजीएसटी दरें और कम होंगी! निर्मला सीतारमण ने दिया संकेत, कहा- स्लैब...

जीएसटी दरें और कम होंगी! निर्मला सीतारमण ने दिया संकेत, कहा- स्लैब की हो रही समीक्षा

Published on

नई दिल्ली:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) दरों में बदलाव का संकेत दिया है। GST स्लैब में बदलाव पर भी विचार हो रहा है। वित्त मंत्री ने जल्द ही इस बारे में अंतिम फैसला आने की बात कही। इकनॉमिक टाइम्स के साथ खास बातचीत में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने पर अंतिम फैसला जल्द ही लिया जाएगा। स्लैब के पुनर्गठन की समीक्षा की जा रही है।

वित्त मंत्री ने दिए जीएसटी दरों में कटौती के संकेत
ऐसा माना जा रहा जीएसटी दरें और कम हो सकती हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस ओर इशारा किया है। इकोनॉमिक टाइम्स के साथ खास बातचीत में उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों के तर्कसंगत अंतिम निर्णय पास है। उन्होंने बताया कि इनके स्लैब को फिर से तय करने की समीक्षा चल रही है। इससे जल्द ही देश को नई दिशा मिलेगी और आर्थिक व्यवस्था में सुधार होगा।

टैक्स स्लैब में बदलाव की चल रही तैयारी- सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संकेत दिए हैं कि GST सिस्टम में जल्द ही बड़े बदलाव होने वाले हैं। GST दरों में कमी और टैक्स स्लैब्स को सरल बनाने की तैयारी अंतिम चरण में है। इकोनॉमिक टाइम्स से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार GST दरों और स्लैब में कटौती पर जल्द फैसला लेगी। वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि वो खुद हर GST ग्रुप के काम की समीक्षा कर रही हैं ताकि बदलाव देश हित में हों।

‘जीएसटी से टैक्स कलेक्शन में आई स्थिरता’
निर्मला सीतारमण ने कहा कि GST से टैक्स कलेक्शन में स्थिरता आई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि GST के बाद किसी भी वस्तु पर टैक्स नहीं बढ़ा है। आगे भी GST दरें कम होंगी। सरकार का लक्ष्य जीएसटी सिस्टम को और आसान बनाना, टैक्स दरें कम करना और टैक्सपेयर्स को राहत देना है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...