9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलचैपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले विराट ने बढ़ाई टीम इंडिया टेंशन? ट्रेनिंग...

चैपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले विराट ने बढ़ाई टीम इंडिया टेंशन? ट्रेनिंग के दौरान लगी चोट

Published on

दुबई

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल से पहले टीम इंडिया की बढ़ गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले खिताबी भिड़ंत से पहले टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली के चोटिल होने की खबर आ रही है। यही कारण है कि भारतीय टीम की टेंशन बढ़ी है। विराट कोहली को ये चोट नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान लगी है। हालांकि, चोट लगने के बाद बताया जा रहा है कि विराट फौरन फिजियो के पास गए और गंभीरता का जायजा लिया।

एक पाकिस्तानी मीडिया ने विराट की चोट को लेकर दावा किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली आईसीसी एकेडमी में प्रैक्टिस के दौरान जब तेज गेंदबाजों का सामना कर रहे थे तो गेंद उसके घुटने पर जा लगी। गेंद लगते ही विराट ने बैटिंग रोक दिया और फिजियो के पास गए। एहतियात के तौर पर इसके बाद विराट कोहली ने प्रैक्टिस नहीं।

भारतीय कोचिंग स्टाफ ने किया फिट होने का दावा
वहीं भारतीय कोचिंग स्टाफ ने कोहली को चोट को गंभीर नहीं बताया है। टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि विराट कोहली पूरी तरह से फिट हैं और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में मैदान पर उतरेंगे। बता दें कि विराट कोहली की चोट को लेकर इसलिए चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ घुटने में चोट के कारण ही उन्होंने मैच मिस किए थे। हालांकि, टीम की तरफ से जो अपडेट दिया गया है वह अब राहत की बात है।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरज रहा है। टीम इंडिया के लिए विराट अब तक चार मैचों में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 217 रन बना चुके हैं। ऐसे में उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में भी किंग कोहली का बल्ला आग बरसाएगा।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...