आगरा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने शनिवार को ताजमहल का दीदार किया। सूर्याेदलय से पूर्व वे अपनी पत्नी के साथ सुबह आगरा ताजमहल पहुंंचे थे। जहां उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती देखकर जमकर तारीफे की। उन्होंने ताजमहल बेजोड़ पच्चीकारी और मुगलकालीन साहित्य के बारे में भी चर्चाएं कीं। उन्होंने ताजमहल के हर एंगल से फोटो भी खींचे। इसके बाद वे आगरा किला और गुरुद्वारा गुरू का ताल भी गए।
देश के महान स्पिन गेंदबाजों में शुमार अनिल कुंबले ताजमहल का दीदार करने के इतने उत्सुक थे कि वे सुबह-सवेरे ही ताजमहल पहुंच गए, उनके साथ पत्नी चेतना थीं। ब्लैक टीशर्ट और ब्लू जींस पहनकर जब वे ताजमहल परिसर में घूम रहे थे तो वहां मौजूद पर्यटकों ने उन्हें पहचान लिया और वे उनके पीछे-पीछे चलने लगे। ये देखकर अनिल कुंबले से उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल भी जाना। अनिल कुंबले को ताजमहल घुमाने के लिए गाइड नितिन उनके साथ रहे। उन्होंने ताजमहल और मुगलकालीन इतिहास के बारे में उन्हें जानकारी दी।
लोगों को अभिवादन करते रहे
अनिल कुंबले ने विजिटर बुक में ताजमहल के संरक्षण को लेकर एएसआई की तारीफ की। उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती के बारे में कसीदे गढ़े। अनिल कुंबले के साथ लोगों की भीड़ चलने लगी। उन्होंने अपने फैंस का अभिवादन किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाएं। ताजमहल देखने के बाद वे आगरा किला और गुरुद्वारा गुरु का ताल भी गए।
