5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeखेलटीम INDIA की जीत के जश्न में डूबे दिग्गज, कपिल देव और...

टीम INDIA की जीत के जश्न में डूबे दिग्गज, कपिल देव और सुनील गावस्कर ने किया भांगड़ा

Published on

नई दिल्ली,

भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर 12 साल बाद एक बार फिर खिताब अपने नाम किया. न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसे भारत ने 49 ओवर में 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया. टीम इंडिया की इस जीत का जश्न भारतीय क्रिकेट के दो महान खिलाड़ियों ने ढोल की थाप पर भांगड़ा करके मनाया.

भारत की 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के कप्तान रहे कपिल देव और लेजेंडरी बैटर सुनील गावस्कर आजतक के साथ बतौर एक्सपर्ट मौजूद थे. कपिल देव आजतक के स्टूडियो में मौजूद थे, जबकि गावस्कर दुबई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे. रवींद्र जडेजा ने जैसे ही विजयी चौका लगाया, दोनों महान खिलाड़ी खुद को जश्न मनाने से नहीं रोक सके और ढोल की थाप पर जमकर भांगड़ा किया.

जैसे ही रवींद्र जडेजा ने गेंद को कनेक्ट किया, उन्हें पता चल गया कि यह विजयी शॉट है. बाएं हाथ का यह बल्लेबाज विजयी रन बनाने के बाद इतना उत्साहित था कि वह न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विलियम ओरोर्के से जा टकराया. केएल राहुल ने दबाव में एक और अच्छी पारी खेली और कूल अंदाज में अपनी बाहें उठाईं और जश्न मनाना शुरू कर दिया. हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह सबसे पहले मैदान में दौड़े और उनके पीछे पीछे वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर भी आ पहुंचे. सभी ने केएल राहुल और रवींद्र जडेजा को गले लगाया. सीनियर खिलाड़ियों ने चेंज रूम के बाहर मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ जश्न मनाया.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...