10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलफाइनल में दगा दे गया कोहली का बल्ला... सस्ते में हुए आउट,...

फाइनल में दगा दे गया कोहली का बल्ला… सस्ते में हुए आउट, पत्नी अनुष्का का रिएक्शन वायरल

Published on

दुबई,

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच 9 मार्च (रविवार) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में था, जहां भारत ने चार विकेट से जीत हासिल की. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली से धांसू प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन किंग कोहली उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके.

विराट कोहली 1 रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. कोहली ने डीआरएस लिया, लेकिन वो भी बर्बाद गया क्योंकि गेंद मिडिल एंड लेग स्टम्प को हिट कर रही थी. विराट जब आउट हुए तो फैन्स काफी निराश हो गए. वहीं कोहली की वाइफ अनुष्का भी उदास नजर आईं.

वैसे देखा जाए तो विराट कोहली ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार बैटिंग की. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में कोहली ने 98 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके शामिल रहे थे. कोहली ने उससे पहले पाकिस्तानी टीम की उम्मीदें भी तोड़ थीं. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ इसी मैदान पर नाबाद 100 रन बनाकर भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई थी. उस हार के चलते पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट से आउट हो गई थी. विराट कोहली ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में कुल पांच मैचों में 54.50 की औसत से 218 रन बनाए.

विराट कोहली का ODI करियर
कुल मुकाबले: 302
रन: 14181
औसत: 58.20
शतक: 51
फिफ्टी: 74
छक्के: 152
चौके: 1325

विराट कोहली का टेस्ट करियर
कुल मुकाबले: 121
रन: 9230
औसत: 46.85
शतक: 30
फिफ्टी: 31
छक्के: 30
चौके: 1027

विराट कोहली का टी20I करियर
कुल मुकाबले: 125
रन: 4188
औसत: 48.69
शतक: 1
फिफ्टी: 38
छक्के: 124
चौके: 369

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...