11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यअंडमान घूमने गई बेंगलुरु की महिला से ब्रिटिश नागरिक ने किया रेप,...

अंडमान घूमने गई बेंगलुरु की महिला से ब्रिटिश नागरिक ने किया रेप, ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ

Published on

पोर्ट ब्लेयर,

अंडमान और निकोबार पुलिस ने एक ब्रिटिश नागरिक को एक महिला पर्यटक के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह घटना 26 फरवरी को स्वराज द्वीप (हेवलॉक आईलैंड) के गोविंद नगर स्थित एक स्कूबा डाइविंग रिसॉर्ट में हुई थी. 30 वर्षीय पीड़िता बेंगलुरु की रहने वाली है. उसने 6 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पहले यह शिकायत ‘जीरो एफआईआर’ के रूप में दर्ज हुई, जिसे बाद में स्वराज द्वीप पुलिस स्टेशन को भेज दिया गया.

कब और कैसे हुई घटना?
पुलिस जांच में पता चला है कि पीड़िता अपने दोस्त के साथ अंडमान घूमने आई थी और वहां स्कूबा डाइविंग सीख रहे ब्रिटिश नागरिक से उसकी मुलाकात हुई. 26 फरवरी की रात पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी ड्रिंक में नशे की चीज मिलाई गई. जब उसे होश आया, तो उसने खुद को रिसॉर्ट में असहाय स्थिति में पाया. वह किसी तरह वहां से अपने घर लौट गई और बाद में माता-पिता को पूरी बात बताई. उनके कहने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

दक्षिण अंडमान के एसपी मनोज कुमार मीणा ने बताया, ‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है. मामले की जांच जारी है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.’ ब्रिटिश नागरिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की इन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है: पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि मानसिक आघात और याद्दाश्त की समस्या (ट्रॉमा और एम्नेशिया) के कारण वह घटना के एक हफ्ते बाद रिपोर्ट दर्ज करवा पाई. पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...