12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन में बड़ा हादसा, लिंकनशायर के तट पर तेल टैंकर और मालवाहक...

ब्रिटेन में बड़ा हादसा, लिंकनशायर के तट पर तेल टैंकर और मालवाहक जहाज में टक्कर, 32 की मौत

Published on

लंदन:

उत्तरी इंग्लैंड के तट के नजदीक उत्तरी सागर में एक तेल टैंकर और मालवाहक जहाज के बीच सोमवार को हुई टक्कर में 32 लोगों की मौत हो गयी। ब्रिटेन के ग्रिम्सबी ईस्ट बंदरगाह के प्रमुख ने यह जानकारी दी। ब्रिटिश आपात सेवा ने बताया कि इस हादसे के बाद दोनों जहाजों में आग लग गई और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है।

13 शवों को निकाला गया
ग्रिम्सबी ईस्ट बंदरगाह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन बॉयर्स ने बताया कि 13 शवों को विंडकैट 33 जहाज से लाया गया, जबकि 10 अन्य शवों को बंदरगाह पायलट नौका से लाया गया। उन्होंने बताया कि चालक दल के कुछ सदस्य अब भी लापता हैं। ब्रिटेन की समुद्री एवं तटरक्षक एजेंसी ने कहा कि कई जीवनरक्षक नौकाएं और एक तटरक्षक बचाव हेलीकॉप्टर, एक तटरक्षक विमान और अग्निशमन क्षमता वाले निकटवर्ती जहाजों को उत्तरी सागर में घटनास्थल पर भेजा गया है।

टक्कर के बाद जहाज छोड़कर भागे लोग
आरएनएलआई लाइफ बोट एजेंसी ने कहा कि ”ऐसी खबरें हैं कि टक्कर के बाद कई लोग जहाज छोड़कर भाग गए थे और दोनों जहाजों में आग लग गई थी।” उसने बताया कि तीन जीवनरक्षक नौकाएं तट रक्षक बल के साथ मिलकर घटनास्थल पर खोज और बचाव कार्य कर रही हैं।

घटना के समय लंगर डाले था एक जहाज
जहाज की निगरानी रखने वाली वेबसाइट वेसल फाइंडर ने बताया कि माना जा रहा है कि हादसे का शिकार टैंकर अमेरिकी ध्वज वाला रसायन और तेल उत्पाद वाहक एम.वी. स्टेना इमैक्युलेट है जो घटना के समय लंगर डाले हुए था। वहीं, मालवाहक जहाज की पहचान ‘सोलोंग’ के तौर पर की गई है जो स्कॉटलैंड के ग्रेंजमाउथ से नीदरलैंड के रॉटरडैम जा रहा था।

तटरक्षक बल ने क्या बताया
तट रक्षकों ने बताया कि ग्रीनविच मानक समय के अनुसार सुबह 9:48 बजे (भारतीय समयानुसार अपराह्न तीन बजकर 18 मिनट पर) आपात संदेश आया। उसने बताया कि टक्कर लंदन से लगभग 250 किमी उत्तर में हल तट के नजदीक हुई।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...