10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलजिस कप्तान ने बनाया चैंपियन, उसी रोहित शर्मा को आईसीसी की टीम...

जिस कप्तान ने बनाया चैंपियन, उसी रोहित शर्मा को आईसीसी की टीम में नहीं मिली जगह

Published on

दुबई:

आईसीस चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रोहित शर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 12 साल बाद आईसीसी के इस खिताब को अपने नाम किया। टीम इंडिया की जीत में रोहित शर्मा ने 76 रनों महत्वपूर्ण पारी खेली। रोहित शर्मा की इस अर्धशतकीय पारी के बदौलत ही टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ठोक शुरुआत, जिसके कारण कीवी गेंदबाज को वापसी को मौका नहीं मिल गया।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एक साल के भीतर दूसरा आईसीसी खिताब अपने नाम किया। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी के खत्म होते ही फाइनल में निर्णायक पारी खेलने वाले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को आईसीसी ने नजरअंदाज कर दिया। दरअसल आईसीसी ने टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद एक टीम की घोषणा की, जिसमें रोहित शर्मा का नाम शामिल है। रोहित के अलावा इस टूर्नामेंट ऑफ द टीम में कुल 6 भारतीय खिलाड़ियों को रखा गया है।

सिर्फ तीन देशों के खिलाड़ी हैं इस टीम में
आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट ऑफ द टीम में सिर्फ तीन देशों के खिलाड़ी को शामिल किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा 6 खिलाड़ी भारत के हैं। भारत के अलावा जिन खिलाड़ियों को इस टीम में जगह मिली है, उसमें न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम शामिल है। अफगानी टीम से सिर्फ दो खिलाड़ियों का नाम है। टूर्नामेंट ऑफ द टीम में अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान और अजमतुल्लाह ओमारजई का नाम शामिल है। इसके अलावा न्यूजीलैंड से चार खिलाड़ी हैं, जिसमें रचिन रविंद्र ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी और मिचेल सैंटनर का नाम है।

वहीं भारतीय टीम से जिन खिलाड़ियों को रखा गया उसमें विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल का नाम है। वहीं कप्तान न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को बनाया गया है।

चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट ऑफ द टीम- रचि रविंद्र, इब्राहिम जादरान, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अजमतुल्लाह ओमारजई, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मोहम्मद शमी, मैट हेनरी, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...