11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन के सबसे बड़े दुश्मन ने पूर्व राष्ट्रपति को किया गिरफ्तार, अंतराष्ट्रीय...

चीन के सबसे बड़े दुश्मन ने पूर्व राष्ट्रपति को किया गिरफ्तार, अंतराष्ट्रीय न्यायालय ने जारी किया था वारंट

Published on

मनीला:

मानवता के खिलाफ अपराध के एक मामले में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के आदेश के बाद फिलीपीन की पुलिस ने पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटेर्टे को मंगलवार को मनीला के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया। फिलीपीन सरकार ने यह जानकारी दी। इस मामले में डुटेर्टे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने वारंट जारी किया था।

फिलीपीनी राष्ट्रपति ने जारी किया बयान
राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि डुटेर्टे को हांगकांग से आने के बाद गिरफ्तार किया गया और पुलिस ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के आदेश पर हिरासत में लिया। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पूर्व राष्ट्रपति की कार्रवाई के तहत हुई बड़े पैमाने पर हत्याओं की जांच कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय कर रहा जांच
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने एक नवंबर, 2011 से 16 मार्च, 2019 तक डुटेर्टे के कार्यकाल में मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई के तहत की हत्याओं की जांच शुरू की। घटना के वक्त वह दक्षिणी शहर दावो के मेयर थे। इसे मानवता के खिलाफ संभावित अपराध माना गया। डुटेर्टे ने 2019 में ‘रोम अधिनियम’ से फिलीपीन को अलग कर लिया। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कदम हत्याओं पर जवाबदेही से बचने के उद्देश्य से उठाया गया था।

रोम अधिनियम से अलग है फिलीपीन
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की ‘रोम अधिनियम’ वह संधि है जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना की गई। डुटेर्टे प्रशासन ने 2021 के अंत में वैश्विक न्यायालय की जांच को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा और यह दलील दी कि फिलीपीन के अधिकारी पहले से ही उन्हीं आरोपों की जांच कर रहे हैं और यह भी कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के अधिकार क्षेत्र के दायरे में नहीं आता।

जुलाई 2023 में आया था फैसला
जुलाई 2023 में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के अपील न्यायाधीशों ने फैसला सुनाया कि जांच फिर से शुरू हो सकती है और डुटेर्टे प्रशासन की आपत्तियों को खारिज कर दिया। नीदरलैंड के हेग में स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय तब हस्तक्षेप कर सकता है जब देश नरसंहार, युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराधों सहित सबसे जघन्य अंतरराष्ट्रीय अपराधों में संदिग्धों पर मुकदमा चलाने के लिए अनिच्छुक या असमर्थ हों।

फिलीपीन में जबरदस्त राजनीतिक तनाव
वर्ष 2022 में डुटेर्टे के उत्तराधिकारी बने राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर का पूर्व राष्ट्रपति के साथ तीखा राजनीतिक विवाद रहा। मार्कोस ने वैश्विक न्यायालय में फिर से शामिल नहीं होने का फैसला किया है। हालांकि मार्कोस प्रशासन ने कहा है कि अगर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय अंतरराष्ट्रीय पुलिस से तथाकथित रेड नोटिस के माध्यम से डुटेर्टे को हिरासत में लेने के लिए कहता है, तो वह सहयोग करेंगे।

 

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...