11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयड्रोन का बदला बैलिस्टिक मिसाइल से... 12 घंटे में पुतिन ने लिया...

ड्रोन का बदला बैलिस्टिक मिसाइल से… 12 घंटे में पुतिन ने लिया जेलेंस्की से इंतकाम, ओडेशा पोर्ट पर 4 विदेशी मारे गए

Published on

नई दिल्ली,

रूस और यूक्रेन के बीच शांति की कोशिशों के दरमियान ताजा हमले की घटनाएं हुई हैं. रूस ने यूक्रेन के ओडेशा पोर्ट के पास गेहूं लोड कर रहे एक जहाज पर मिसाइलों से हमला किया है. इस हमले में 4 विदेशी नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं. यूक्रेन ने कहा है कि ये हमला पूरी तरह से वैसे जहाज पर किया गया है, जिसका जंग से कोई लेना-देना नहीं था.

गौरतलब है कि कल ही रूस ने दावा किया था कि यूक्रेन की तरफ से मॉस्को पर बड़ा ड्रोन हमला किया गया है. एजेंसियों के अनुसार यूक्रेन ने सुबह-सुबह रूसी राजधानी को निशाना बनाया. ये अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला था.हमले की वजह से दो एयरपोर्ट को भी बंद करना पड़ा था.

अब रूस ने कल शाम को ही ओडेशा पर हमला किया है. ओडेशा ओब्लास्ट सैन्य प्रशासन के चीफ ओलेह काइपर ने कहा कि हमला 11 मार्च की शाम को किया गया. और अटैक करने के लिए रूस ने बैलेस्टिक मिसाइल का प्रयोग किया.

ओलेह काइपर ने कहा, “कल शाम (11 मार्च) रूस ने ओडेसा के बंदरगाह पर हमला किया. एक बैलिस्टिक मिसाइल ने बारबाडोस के झंडे वाले जहाज एमजे पिनार को क्षतिग्रस्त कर दिया. दुखद रूप से चार सीरियाई नागरिक मारे गए. सबसे कम उम्र का पीड़ित 18 वर्ष का था और सबसे बड़ा 24 वर्ष का था.”हमले में 4 लोगों की मौत हुई और 2 लोग जख्मी हो गए.

ओडेशा ओब्लास्ट सैन्य प्रशासन के चीफ ने कहा कि इस जहाज में गेहूं लोड किया जा रहा था जिसे अल्जीरिया निर्यात के लिए भेजा जाना था. और ये पूरी तरह से गैर मिलिट्री जहाज था. उन्होंने कहा कि हमले में एक दूसरा जहाज और गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया.

वहीं 11 मार्च को ही मॉस्को में सुबह सुबह हुए हमले में कई इमारतों में आग लग गई थी. रूस के मेयर ने दावा किया था यूक्रेन ने एक साथ कई ड्रोन मॉस्को की ओर छोड़े थे. मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि शहर की ओर बढ़ते समय कम से कम 60 ड्रोन नष्ट कर दिए गए. गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच तनाव का ताजा दौर तब शुरू हुआ है जब सऊदी अरब में दोनों देशों के बीच अस्थायी युद्धविराम के लिए वार्ता हुई है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन रूस के साथ 30 दिनों के लिए युद्धविराम पर राजी हो गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि मॉस्को भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देगा. ट्रंप का यह बयान कीव द्वारा मंगलवार को सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के बाद मास्को के साथ 30 दिन के युद्ध विराम को स्वीकार करने के लिए तैयार होने की बात कहने के बाद आया है.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...