11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजाफर एक्‍सप्रेस को बम से उड़ाया, सुरंग के ऊपर स्‍नाइपर... BLA ने...

जाफर एक्‍सप्रेस को बम से उड़ाया, सुरंग के ऊपर स्‍नाइपर… BLA ने जारी किया अपहरण का वीडियो

Published on

इस्‍लामाबाद:

बलूचिस्‍तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्‍तान की जाफर एक्‍सप्रेस के अपहरण का वीडियो जारी कर दिया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि जाफर एक्‍सप्रेस जैसे ही सुरंग के पास पहुंचती है, बीएलए ने बम धमाका करके ट्रेन के इंजन को निशाना बनाया। इसके बाद ट्रेन अंदर सुरंग में घुस जाती है। बीएलए ने जाफर एक्‍सप्रेस को छुड़ाने के पाकिस्‍तानी सेना के किसी भी प्रयास को फेल करने के लिए सुरंग के ऊपर स्‍नाइपर बैठा रखे हैं। वीडियो में कई बंदी नजर आ रहे हैं। बीएलए का दावा है कि उसने 200 से ज्‍यादा पाकिस्‍तानी सैनिकों बंधक बनाया है। यही नहीं बीएलए ने 40 पाकिस्‍तानी सैनिकों को मार डालने का दावा किया है। वहीं पाकिस्‍तानी सेना हेलिकॉप्‍टर से अभियान चला रही है। इस लड़ाई में अभी बीएलए के लड़ाके भारी पड़ रहे हैं।

पाकिस्‍तानी सेना का कहना है कि सुरक्षा बल लगातार बीएलए पर हमले कर रहे हैं। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान 37 यात्री घायल हो गए और उन्हें चिकित्सकीय उपचार मुहैया कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नौ डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी सशस्त्र हमलावरों ने मंगलवार की दोपहर को बोलान क्षेत्र में पीरू कुनरी और गुदलार के पहाड़ी इलाकों के पास एक सुरंग में उसे रोक लिया। ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ (बीएलए) ने बाद में इस हमले की जिम्मेदारी ली।

https://x.com/RT_India_news/status/1899747829436080522?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1899747829436080522%7Ctwgr%5Eeea75dc2cc1fc10f22bc3cc8eadb21af787833c3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fworld%2Fpakistan%2Fpakistan-train-hijack-video-jaffar-express-train-first-video-of-hijacking-released-by-bla-in-bolan-of-balochistan%2Farticleshow%2F118929560.cms

बोलन का इलाका पहाड़ी, 17 सुरंगे
बोलान क्वेटा और सिबी के बीच 100 किलोमीटर से अधिक लंबा पहाड़ी इलाका है। इस इलाके में 17 सुरंग हैं, जिनसे होकर रेलवे पटरी गुजरती है। दुर्गम इलाका होने की वजह से यहां ट्रेन की गति अक्सर धीमी रहती है। सुरक्षा सूत्रों ने पुष्टि की है कि आतंकवादियों के साथ जारी मुठभेड़ के दौरान वे महिलाओं और बच्चों सहित 155 यात्रियों को बचाने में सफल रहे। सुरक्षा बलों ने अब तक कम से कम 27 आतंकवादियों को मार गिराया है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों ने आत्मघाती जैकेट पहने हमलावरों को कुछ निर्दोष बंधकों के बहुत करीब खड़ा कर दिया है।

उन्होंने बताया कि संभावित हार की आशंका में आतंकवादी निर्दोष लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं और आत्मघाती हमलावरों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं और बच्चों को बंधक बना लिया है। आत्मघाती हमलावरों के पास महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी के कारण अभियान को अत्यंत सावधानी के साथ आगे बढ़ाया गया जा रहा है। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि शेष आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।

पाकिस्‍तानी सेना ने इलाके को घेरा
एक सूत्र कहा, ‘‘आतंकवादियों ने अंधेरे का लाभ उठा कर भागने के लिए अब छोटे-छोटे समूह बना लिए हैं, लेकिन सुरक्षा बलों ने सुरंग को घेर लिया है और शेष यात्रियों को भी जल्द ही बचा लिया जाएगा।’’ पाकिस्तानी मीडिया ने उस सुरंग के पास भीषण गोलीबारी और विस्फोट की खबर दी है, जहां आतंकवादियों ने ट्रेन पर हमला किया। इस बीच, पाकिस्तान रेलवे ने क्वेटा रेलवे स्टेशन पर एक आपातकालीन डेस्क स्थापित की है क्योंकि चिंतित रिश्तेदार अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए पहुंच रहे हैं। विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने महिलाओं और बच्चों को मुक्त कर दिया है, लेकिन अधिकारियों ने इस दावे का खंडन किया और गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने कहा कि बंधकों को सुरक्षा बलों ने छुड़ाया है।

जिस इलाके में ट्रेन को रोका गया है, वहां के जिला पुलिस अधिकारी राणा मोहम्मद दिलावर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि आतंकवादियों ने कुछ महिलाओं और बच्चों को बंधक बना लिया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन में करीब चार से पांच सरकारी अधिकारी सवार थे। पेशावर रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी तारिक महमूद ने कहा कि लोगों को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। बीएलए ने दावा किया कि उसने ट्रेन को पटरी से उतारकर उसे अपने काबू में कर लिया। समूह ने कहा कि उसने छह सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी है।

बीएलए ने पाकिस्‍तानी सेना को दी चेतावनी
बीएलए ने एक बयान में चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान की सेना कोई अभियान चलाती है, तो ‘‘सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।’’ इस समूह पर पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका में प्रतिबंध है। बलूचिस्तान में पिछले एक साल में आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले वर्ष नवंबर में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया था जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी और 62 अन्य घायल हो गए थे। इसके बाद रेलवे ने कई सेवाएं स्थगित कर दी थीं।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...