5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedशेयर मार्केट से दूर रहो... दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने अपने रिश्तेदारों...

शेयर मार्केट से दूर रहो… दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने अपने रिश्तेदारों को क्यों दी यह सलाह?

Published on

नई दिल्ली

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने अपने रिश्तेदारों को मार्केट से दूर रहने की सलाह दी है। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब घरेलू बाजार में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सितंबर के अंत में शुरू हुआ गिरावट का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शेयर बाजार की यह गिरावट सबसे लंबी गिरावटों में से एक है। भले ही निफ्टी आधिकारिक तौर पर मंदी की चपेट में न हो लेकिन ज्यादातर शेयर इस ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में शंकर शर्मा जैसे दिग्गज निवेशकों का अपने रिश्तेदारों को मार्केट से दूर रहने की सलाह देना कोई हैरानी की बात नहीं है।

GQuant Investech के संस्थापक शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘मेरी बहन और जीजा एक छोटे से शहर में रहते हैं। वे पिछले 35 साल से मुझे परेशान करते रहे हैं कि शेयर या म्युचुअल फंड में कहां और कैसे निवेश करें। मेरा जवाब था कि इससे दूर रहो। ये तुम्हारे जैसे लोगों के लिए नहीं है। अपना 40% पैसा अच्छे FD में, 30% सोने में और 30% शहर से 25 किमी दूर जमीन में लगाओ।’ शर्मा ने आगे बताया कि यह दंपत्ति बिना किसी तनाव के, पर्याप्त नकदी के साथ, अपने सपनों से भी ज्यादा अमीर हैं।

किसने कमाया पैसा
एक X यूजर ने कहा कि कुछ लोगों ने बाजार में बड़ा मुनाफा कमाया है। इस पर शर्मा ने कहा कि ऐसे लोग बहुत कम हैं। उन्होंने कहा, ‘पिछले 35 साल में बाजार में बड़ा पैसा कमाने वाले 50-70 से ज्यादा लोग नहीं हैं। कुल निवेशकों की तुलना में यह संख्या बहुत कम है। हम बस भाग्यशाली थे।’ शर्मा का कहना है कि मौजूदा मंदी पूरी तरह से स्थानीय कारकों से प्रेरित है, जो इतिहास में देखी गई ज्यादातर मंदी से अलग है। हमें इससे बाहर निकलने के लिए समाधान ढूंढने होंगे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...