11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'PM बनकर आ रही हैं शेख हसीना, जहां से आए हैं, वहीं...

‘PM बनकर आ रही हैं शेख हसीना, जहां से आए हैं, वहीं चले जाएं’, आवामी लीग नेता ने मोहम्मद यूनुस को दी चेतावनी

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी सहयोगी और यूनाइटेड स्टेट्स अवामी लीग के उपाध्यक्ष रब्बी आलम ने बुधवार को कहा कि वो प्रधानमंत्री के रूप में देश में वापस आएंगी. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस से कहा कि वे “जहां से आए हैं, वहीं वापस चले जाएं.”

आलम ने बांग्लादेश के वर्तमान हालातों पर चिंता जताई और कहा कि देश पर हमला हो रहा है जिसे रोकने के लिए अतरराष्ट्रीय समुदाय को आगे आना चाहिए.उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश पर हमला हो रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर ध्यान देना चाहिए. राजनीतिक विद्रोह ठीक है लेकिन बांग्लादेश में ये तो नहीं हो रहा. बांग्लादेश में जो हो रहा है वो आतंकियों का विद्रोह है.’

पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
आलम ने शेख हसीना को शरण देने के लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के कई अन्य नेताओं को भी भारत ने शरण दे रखा है.आलम ने कहा, ‘भारत में हमारे बहुत से नेता रह रहे हैं और हम इसके लिए भारत सरकार का धन्यवाद देते हैं. हमारी प्रधानमंत्री शेख हसीना को सुरक्षित ट्रैवल पैसेज देने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी का भी धन्यवाद करता हूं. हम भारत के लोगों के प्रति भी कृतज्ञ हैं.’

‘प्रधानमंत्री के रूप में वापस आ रही हैं शेख हसीना’
बांग्लादेश में पिछले साल जुलाई अगस्त के महीने में छात्रों का आंदोलन हुआ था. उग्र हिंसक आंदोलन को देखते हुए शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़ भारत भागना पड़ा था. रब्बी आलम ने कहा कि हिंसक आंदोलन करने वालों ने बड़ी गलती की है और उन्हें भड़काया गया था.उन्होंने यह भी कहा कि यूनुस बांग्लादेश के नहीं हैं और वो जहां से आए हैं, उन्हें वहीं वापस चले जाना चाहिए क्योंकि शेख हसीना प्रधानमंत्री बनकर आ रही हैं.

उन्होंने कहा, ‘हम बांग्लादेश के सलाहकार को कहना चाहते हैं कि वो अपना पद छोड़ दें और वहीं वापस चले जाएं जहां से वो आए हैं. आप, डॉ यूनुस, बांग्लादेश के नहीं हैं. बांग्लादेश के लोगों को हमारा ये संदेश है कि शेख हसीना वापस आ रही हैं, वो प्रधानमंत्री के रूप में वापस आ रही है.’छात्र आंदोलन के संदर्भ में उन्होंने आगे कहा, ‘युवा पीढ़ी, आपने गलती की है.. आपने गलत काम किए लेकिन वो आपकी गलती नहीं है क्योंकि आपको उकसाया गया था. ‘

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...