6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के न्यू जर्सी में भारतीय समुदाय को ICE रेड का डर,...

अमेरिका के न्यू जर्सी में भारतीय समुदाय को ICE रेड का डर, कहा- ‘कोई नहीं जानता कि किसे टारगेट किया जाएगा’

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका में बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों के खिलाफ आक्रामक आव्रजन प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। एनजे डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई ने न्यू जर्सी में बिना दस्तावेज वाले भारतीयों के बीच चिंताएं पैदा कर दी हैं, जिनमें से कई ने विशेष वीजा पर देश में प्रवेश किया था। सेंट्रल जर्सी के गैर-लाभकारी इंडो-अमेरिकन कल्चरल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. तुषार पटेल ने कहा, ”मुख्य चिंता यह है कि कोई नहीं जानता कि किसे लक्षित किया जाएगा और कब या कैसे आईसीई अधिकारी किसी को हिरासत में ले सकते हैं।” तुषार पटेल का संगठन न्यू जर्सी में भारतीय संस्कृति, विरासत और कला को बढ़ावा देता है।

पटेल ने कहा, ”न्यू जर्सी में भारतीय समुदाय से बड़ी संख्या में बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों को देखते हुए चिंता हमेशा होती है, क्योंकि अधिकांश ऐसे प्रवासियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं होता है। वे कानून का पालन करने वाले लोग हैं, जो भारत में अपने परिवारों का सहयोग करने के लिए काम कर रहे हैं।”

इमिग्रेशन अटॉर्नी बोलीं- भारतीय समुदाय के सदस्यों मिल रहीं ज्यादा कॉल
एनबीसी न्यूज के अनुसार, फरवरी में आईसीई ने 11,000 प्रवासियों को निर्वासित कर दिया। उनमें से भारतीय नागरिक भी थे जिन्हें सैन्य विमानों से भारत भेजा गया। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में पहले 104 भारतीयों को फरवरी के पहले सप्ताह में निर्वासित किया गया था।

मोंटक्लेयर इमिग्रेशन अटॉर्नी रूपल परिख ने कहा कि वह भारतीय समुदाय के सदस्यों से ज्यादा कॉल प्राप्त कर रही हैं क्योंकि ज्यादा आक्रामक प्रवर्तन शुरू हुआ, उनमें से कई छात्र और पेशेवर अस्थायी वीजा पर हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चिंताओं में से एक आईसीई की ओर से उन्हें उठाए जाने की है, उन्हें उनके परिवारों से अलग किया जा रहा है और भारत वापस भेजने के लिए विमान में चढ़ा दिया जाता है।

‘लोगों को जानना चाहिए अपने अधिकार और विकल्प’
पारिख ने कहा, ”मुझे लगता है कि वे मीडिया में भी बात नहीं कर रहे हैं… अगर आप अमेरिका में यहां रहना चाहते हैं तो एक दावा दायर कर सकते हैं, लेकिन लोगों को यह जानने में सक्षम होना चाहिए कि उनके अधिकार क्या हैं और उनके लिए क्या विकल्प उपलब्ध हैं।”पारिख ने कहा, “हमारे पास ऐसे पेशेवर हैं जो 10 से 20 साल का इंतजार कर रहे हैं, जो कानूनी रूप से यहां काम कर रहे हैं, करों का भुगतान कर रहे हैं, घरों को खरीद रहे हैं … लेकिन वे लंबे समय तक अपने ग्रीन कार्ड नहीं प्राप्त कर सकते हैं।”

ओवरस्टे करने के कारण छात्र हो जाते हैं अनडॉक्युमेंटेड
पारिख ने कहा कि बिना दस्तावेज वाले लोगों में से ऐसे लोग हैं जो छात्रों और स्नातक के रूप में अमेरिका में आते हैं, लेकिन H -1B वीजा कार्यक्रम के तहत नौकरी नहीं कर सकते हैं और देश में ओवरस्टे कर जाते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा, “यह उन लोगों का एक बहुत छोटा हिस्सा है जो अनडॉक्युमेंटेड हो जाते हैं।” उन्होंने कहा कि इस स्थिति से बचने के लिए वे काफी प्रयास करते हैं।

इन कारणों से भी लोग हो जाते हैं अनडॉक्युमेंटेड
पारिख ने कहा कि लोग कई कारणों से अनडॉक्युमेंटेड हो जाते हैं, जिसमें H-1B वीजा के तहत उन्हें देश में रहने की अनुमति देने वाली नौकरी खोना, कानूनी रूप से रह रहे जीवनसाथी की जॉब का चला जाना या कानूनी आप्रवासी जीवनसाथी को तलाक दे देना शामिल है।परिख ने कहा कि कोई भी अनडॉक्युमेंटेड हो सकता है, अगर उन्हें एक नाबालिग बच्चे के रूप में अमेरिका में लाया गया और उन्हें अमेरिकी नागरिकता की तलाश करने के लिए जानकारी नहीं है।

‘हम आप्रवासियों का देश हैं’
रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में न्यू जर्सी के होबोकेन में पहले सिख मेयर के रूप में चुने गए रवि भल्ला ने भी ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, ”हम आप्रवासियों का देश हैं… हमें आप्रवासियों का स्वागत करना चाहिए और नागरिकता के लिए एक कानूनी मार्ग खोजना चाहिए, न कि आप्रवासियों को उन समस्याओं का लक्ष्य बनाना चाहिए…।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...