6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeखेल196 का स्ट्राइक रेट और 7 सिक्स... युवराज ने कोहराम मचा दिया,...

196 का स्ट्राइक रेट और 7 सिक्स… युवराज ने कोहराम मचा दिया, ऑस्ट्रेलियाई बॉलरों का निकला कचूमर

Published on

नई दिल्ली

कहते हैं कि उम्र भले ही बढ़ जाए, लेकिन शेर कभी बूढ़ा नहीं होता है। ऐसा ही कुछ लागू होता है भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज युवराज सिंह पर। 43 साल के हो चुके युवराज सिंह ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हो चुके हैं, लेकिन मैदान पर अभी भी उनका बल्ला खूब गरज रहा है। दरअसल युवराज सिंह इंटरनेशनल मास्टर लीग में अपनी तूफानी बैटिंग से गेंदबाजों के लिए दहशत का दूसरा नाम बन चुके हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के खिलाफ किया।

युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया मास्टर के खिलाफ धमाकेदार बैटिंग से सिर्फ 30 गेंद में 59 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में युवराज सिंह ने 196.67 की स्ट्राइक रेट से 7 छक्के और सिर्फ 1 चौका लगाया। युवराज सिंह की इस दमदार बैटिंग से ही इंडिया मास्टर ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट पर 220 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया।

सचिन तेंदुलकर ने भी बैटिंग में किया कमाल
सिर्फ युवराज सिंह ही नहीं, सचिन तेंदुलकर भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर काल बनकर बरसे। इंडिया मास्टर को लगे शुरुआती झटकों से बेपरवाह ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की। उनके हर फ्लिक और ड्राइव को देखकर फैंस अपनी पुरानी यादों में खो गए। तेंदुलकर को 25 और 35 रन पर दो जीवनदान भी मिले,लेकिन इसका फायदा वह नहीं उठा सके।

हालांकि, सचिन तेंदुलकर जब क्रीज पर रहे दर्शकों में जोश की कोई कमी देखने को नहीं मिली। सचिन इंडिया मास्टर्स के लिए 30 गेंद में दमदार 42 रनों की पारी खेली। इस तरह ऑस्ट्रेलियन मास्टर्स के खिलाफ इंडिया मास्टर्स ने एक मजबूत स्कोर खड़ा किया।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...