9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालगौशाला वाले हर्बल गुलाल से स्किन खिलेगी, होली के रंग में भंग...

गौशाला वाले हर्बल गुलाल से स्किन खिलेगी, होली के रंग में भंग नहीं डालेंगे हार्मफुल केमिकल, जानें क्या है गोमय

Published on

ग्वालियर

14 मार्च के दिन देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में सभी को होली में लगने वाले हार्मफुल कलर को लेकर चिंता सताने लगी है। इसी विषय को लेकर मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला लाल टिपारा में एक नवाचार किया जा रहा है। जिसमें गाय के गोबर, फल-फूल और सब्जियों से रंगों को तैयार किया जा रहा है। इन रंगों को गौशाला में ही तैयार किया जा रहा है। इन रंगों को तैयार करने वालों की माने तो ये रंग पूरी तरह से केमिकल विहीन है। साथ ही इनके इस्तेमाल से त्वचा को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।

नगर निगम ग्वालियर द्वारा संचालित आदर्श गौशाला लाल टिपारा में कृष्णयन गौसेवा समति के संत ऋषभदेव आनंद महाराज के मार्गदर्शन में हर्बल गुलाल तैयार किए जा रहे हैं। जिनमे किसी भी तरह का केमिकल इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। रंगों के त्योहार होली में इन हर्बल गुलाल को केमिकल कलर की जगह उपयोग किया जा सकता है। इनके कई फायदे हैं।

स्किन को नहीं होगा कोई नुकसान
गौशाला में इन रंगों को तैयार कर रही ममता सिंह ने बताया कि ये कलर पूरी तरह से हर्बल हैं। जिन्हे चुकंदर, पालक, नीम, गेंदे के फूल, गुलाब और खासतौर पर गाय के गोबर की भस्म को मिलाकर तैयार किया जाता है। जिसकी वजह से ये त्वचा को किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचता है। इसके साथ ही यदि यह आंखो या मुंह में भी चला जाता है। तो किसी भी प्रकार से इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। यही वजह है। कि इनकी डिमांड तेजी से बड़ रही है।

गौशाला में तैयार हो रहे हर्बल रंगों को लेकर त्वचा विशेषज्ञ डॉ मंजरी गर्ग ने बताया कि होली रंगों का त्यौहार है। ऐसे में अपना और अपनों का ख़्याल रखते हुए इस तरह के हर्बल गुलाल जो की फल और फूलों आदि से तैयार होते हैं। उन्ही का प्रयोग करना चाहिए। ताकि आपकी स्किन को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। उन्होंने बताया कि होली में घर से निकलने ने पहले कोकोनट ऑयल जैसी किसी चीज का प्रयोग करें। ताकि आपके ऊपर गिरने या लगने वाला कलर आपकी त्वचा तक न पहुंचे।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...