6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेनी फौजियों की जान बख्श दीजिए... ट्रंप ने फोन पर पुतिन से...

यूक्रेनी फौजियों की जान बख्श दीजिए… ट्रंप ने फोन पर पुतिन से की बात, बोले- ये युद्ध को खत्म करने का सही समय

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस के प्रेसीडेंट व्लादिमीर पुतिन से बातचीत हुई है। ट्रंप ने कहा है कि उनकी पुतिन के साथ बातचीत यूक्रेन में युद्ध खत्म करने का रास्ता खोल सकती है। ट्रंप ने पुतिन से यूक्रेन में युद्धविराम पर चर्चा के साथ ही उनसे घिरे हुए यूक्रेनी फौजियों के साथ रियायत बरतने की भी अपील की है। डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है। ट्रंप ने इस साल जनवरी में अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद लगातार रूसी प्रेसीडेंट के साथ संपर्क किया है। ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हो रही है तो दोनों देशों के शीर्ष अधिकारी भी सऊदी में बैठक कर चुके हैं। इस बीच ट्रंप ने एक बार फिर से पुतिन के साथ चर्चा होने की जानकारी दी है।

ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हमारी बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई। मुझे इस खूनी युद्ध के खत्म होने की संभावना है। हालांकि ये ऐसा मुश्किल समय है, जब हजारों यूक्रेनी सैनिकों को रूसी सेना से पूरी तरह से घेरा हुआ है। यूक्रेनी फौजी युद्ध में बहुत बुरी और कमजोर स्थिति में हैं। मैंने राष्ट्रपति पुतिन से मजबूती से ये आग्रह किया है कि उनकी जान बख्श दी जाए। यह एक भयानक नरसंहार होगा, जो दूसरे विश्व युद्ध के बाद नहीं देखा गया।’

पुतिन ने भी दिया है युद्धविराम पर बयान
यूक्रेन युद्ध पर रूस, यूक्रेन और अमेरिका की ओर से लगातार बयान आ रहे हैं। गुरुवार को ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्धविराम पर कहा कि हम जंग रोकने के लिए तैयार हैं लेकिन हमारी चिंताओं का समाधान किया जाना चाहिए। पुतिन ने कहा, ‘हम यूक्रेन के साथ युद्धविराम के अमेरिकी प्रस्ताव से सहमत हैं लेकिन हम चाहते हैं कि इस युद्धविराम से स्थायी शांति होनी चाहिए। इस संकट की जड़ में जो वजह हैं, उनको दूर किया जाना चाहिए।’

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी प्रेसीडेंट के बयान पर कहा कि मॉस्को वास्तविक समाधान की तलाश करने के बजाय युद्ध को लंबा खींचने का प्रयास कर रहा है। जेलेंस्की ने कहा, ‘ये बदकिस्मसती है कि दुनिया को रूस से किसी भी प्रस्ताव पर कोई सार्थक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। यह दिखाता है कि रूस युद्ध को लंबा खींचना चाहता है।’

पुतिन से मिले ट्रंप के दूत
डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत की व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात भी हुई है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने शुक्रवार को कहा है कि ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि इस बैठक के बाद पुतिन और ट्रंप भी जल्दी ही मिल सकते हैं। उन्होंने ये इस बात पर सहमति बनी है कि दोनों नेताओं को मिलकर चर्चा करनी चाहिए।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...