11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइंडिया ने बदला लिया, वीडियो सबूत... ट्रेन हाइजैकिंग के बाद पाकिस्तान में...

इंडिया ने बदला लिया, वीडियो सबूत… ट्रेन हाइजैकिंग के बाद पाकिस्तान में वायरल हुए NSA डोभाल

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार को हुए ट्रेन हाईजैक के मामले ने देश को हिलाकर रख दिया है। इस हादसे ने पाकिस्तान को दुनिया के सामने भी शर्मसार किया है। हालांकि पाक की सरकार, सेना और एक्सपर्ट इसके लिए भारत को जिम्मेदार मान रहे हैं। पाकिस्तान के एक्सपर्ट का कहना है कि बिना विदेशी मदद के बीएलए के लिए इतनी बड़ी घटना को अंजाम देना संभव नहीं है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का एक पुराना वीडियो क्लिप भी पाकिस्तान में वायरल है, इसमें वह कथित तौर पर बलूचिस्तान में अलगाव बढ़ाने की बात बोल रहे हैं। इस वीडियो को पाक के टीवी चैनल हमले में भारतीय संलिप्तता के सबूत की तरह पेश कर रहे हैं। हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसमें भारत को किसी भी तरह से जोड़ने पर कड़ा एतराज जताया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रह चुके नजम सेठी ने समा टीवी से बात करते हुए कहा, ‘बीएलए ने जिस तरह से जाफर एक्सप्रेस पर हमला किया है, वो एक पूरे प्लान के बाद ही हो सकता है। ये एक दिन में होना मुमकिन भी नहीं है, इसमें लंबा टाइम लगता है। बहुत साफ है कि इसमें विदेशी हस्तक्षेप है। अजित डोभाल ने तो 2014 में ऐलानिया कहा था अगर पाकिस्तान कश्मीर में हमला कराएगा तो हम बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करेंगे। इसका वीडियो भी मौजूद है।’

भारत ने हमें माफ नहीं किया
नजम सेठी ने आगे कहा, ‘मुंबई हमले के बाद भारत ने नियम बदलने की बात कही थी। भारत का स्पष्ट रूप से कहना था कि पाकिस्तान को कीमत चुकानी होगी। भारत ने मुंबई और कश्मीर के लिए पाक को माफ नहीं किया और वह हमसे बदला ले रहे हैं।’ नजम ने ये भी कहा कि हम कह सकते हैं कि कि बलोचों को भारत में ट्रेनिंग मिल रही है लेकिन इसका कोई सबूत हमारे पास नहीं है।

भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित ने ट्रेन हाईजैक के मुद्दे पर कहा कि 2014 में अजित डोभाल ने स्पष्ट तौर पर बलूचिस्तान को अलग करने को लेकर पाकिस्तान को धमकी दी थी। नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से भाषण में बलूचिस्तान का जिक्र किया था। इससे साफ है कि भारत की नीति क्या है।

क्या बोले थे डोभाल
अजित डोभाल ने 2014 में मोदी सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनने से तीन महीने पहले 21 फरवरी 2014 को तमिलनाडु के तंजावुर में नानी पलखिवाला मेमोरियल लेक्चर में एक भाषण के दौरान कहा था कि पाकिस्तान हमसे ज्यादा नाजुक स्थिति में है। भारत ने अपना रुख आक्रामक किया तो पाकिस्तान झेल नहीं पाएगा। आप (पाकिस्तान) एक बार मुंबई कर सकते हैं पर याद रखें आप बलूचिस्तान भी खो सकते हैं। डोभाल के इसी भाषण की चर्चा पाकिस्तान में है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...