6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeखेलWPL Final: 33 गेंद में फिफ्टी और फिर बड़ी लापरवाही, हरमनप्रीत कौर...

WPL Final: 33 गेंद में फिफ्टी और फिर बड़ी लापरवाही, हरमनप्रीत कौर ने ये कर डाला

Published on

मुंबई

महिला प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की कैप्टन हरमनप्रीत कौर का बल्ला जमकर गरजा। हरमनप्रीत कौर ने अपनी टीम के लिए सिर्फ 33 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली थी, लेकिन इसके बावजूद उनसे एक बड़ी चूक हो गई। क्रीज पर सेट हो चुकी हरमन ने जल्दबाजी दिखाते हुए अपना विकेट खो दिया, जिसके कारण मुंबई 150 के आंकड़े को पार नहीं कर सकी।

हरमनप्रीत कौर मुंबई के लिए 150 की स्ट्राइक रेट से 44 गेंद में 66 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 2 सिक्स भी लगाए। एक छोर से लगातार गिर रहे विकेट के बीच हरमन ने अकेले दिल्ली की गेंदबाजों की हालत खराब कर दी थी, लेकिन एनाबेल सदरलैंड की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। हरमन के आउट होते ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को वापसी का मौका मिल गया।

14 रन पर मुंबई ने गंवा दिए 2 विकेट
मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। दिल्ली ने शुरुआत में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए मुंबई के 2 विकेट सिर्फ 14 रन के स्कोर पर झटक लिए थे। इसके बाद लगा कि दिल्ली सस्ते में मुंबई को समेट देगी, लेकिन हरमनप्रीत कौर ने नैट साइवर ब्रंट के साथ मिलकर तेज गति से रन बनाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते टीम के स्कोर 50 रन के पास पहुंचा दिया।

हरमन जब तक मुंबई के लिए क्रीज पर खड़ी रही, दिल्ली को परेशान देखा गया। वहीं दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी की बात करें तो नल्लापुरेड्डी चरणी, मारीजाने केप और जेस जोनासन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं एनाबेल सदरलैंड ने भी दिल्ली के लिए 1 विकेट अपने नाम किए।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...