11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयPAK पर फिर टूटा बलूच विद्रोहियों का कहर... सुसाइड अटैक में मारे...

PAK पर फिर टूटा बलूच विद्रोहियों का कहर… सुसाइड अटैक में मारे गए आर्मी के 7 जवान, BLA ने गिनाया 90 का आंकड़ा

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर रविवार को आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में सात सैनिकों की मौत हुई है जबकि 21 घायल हुए हैं. लेकिन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया है. बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली. यह हमला क्वेटा से 150 किलोमीटर दूर नोशकी में हमला हुआ. इस हमले के बाद सेना ने इलाके में हेलिकॉप्टर और ड्रोन तैनात कर दिए हैं.

सेना का काफिला शनिवार को ताफ्तान जा रहा था. इस काफिले में सेना की सात बसें और दो अन्य वाहन थे, जिन पर हमला किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, आईईडी से लदे हुए वाहन की सेना के काफिले की एक बस से टक्कर हो गई. यह आत्मघाती हमला था. नोशकी स्टेशन के एसएचओ जफुरुल्लाह सुलेमानी ने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि ये आत्मघाती हमला था. घटनास्थल से मिले सबूतों से पता चला है कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरे वाहन की टक्कर जानबूझकर सेना के काफिले की गाड़ी से कर दी.

उन्होंने बताया कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुग्ती ने हमले की निंदा करते हुए मारे गए सैनिकों की मौत पर शोक जताया है.

BLA का हमले को लेकर बड़ा दावा
बीएलए ने बयान जारी कर कहा कि इस हमले की जिम्मेदराी ली. बलूच लिबरेशन आर्मी की फिदायीन यूनिट द मजीद ब्रिगेड ने नोशकी में आरसीडी हाईवे पर पाकिस्तानी सेना पर आत्मघाती हमला किया. इस काफिले में सेना की आठ बसें थी. इनमें से एक बस विस्फोट में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस हमले के तुरंत बाद बीएलए की फतेह स्क्ववैड ने सेना की दूसरी बस को पूरी तरह से घेर लिया और उसमें सवार सेना के सभी सैनिकों को मार गिराया. इस तरह मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 90 हुई है.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...