8 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeखेलरिटायरमेंट की उम्र में हुआ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू, 62 साल के...

रिटायरमेंट की उम्र में हुआ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू, 62 साल के इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी पिछले कुछ समय से क्रिकेट को दुनिया के हर कोने में पहुंचाने की मुहिम में जुटी हुई है। ऐसे में आए दिन किसी ना किसी नई टीम के बारे में फैंस पता चलता रहता है। ऐसी ही एक और चौंकाने वाली खबर आई है। विजनडन की रिपोर्ट के मुताबिक मैथ्यू ब्राउनली के एक खिलाड़ी ने सबसे उम्रदराज क्रिकेटर के तौर पर डेब्यू का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। हैरानी की बात ये है कि ब्राउनली ने रिटायरमेंट की उम्र को भी पार कर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया है।

बता दें कि मैथ्यू ब्राउनली ने 10 मार्च, 2025 को गुआसीमा में हुए टी20 इंटरनेशनल मैच में कोस्टा रिका के खिलाफ फॉकलैंड द्वीप समूह के लिए अपना डेब्यू किया। ब्राउनली ने 62 साल की उम्र में यह कारनामा किया। इस तरह ब्राउनली पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे उम्रदराज डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने उस्मान गोकर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है। उस्मान ने अगस्त 2019 में इलफोव काउंटी में एक T20I मैच में रोमानिया के खिलाफ 59 साल की उम्र में तुर्की के लिए डेब्यू किया था।

कैसा है मैथ्यू ब्राउनली की करियर
वहीं मैथ्यू ब्राउनली के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल तीन टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने तीन पारियों में 6 रन बनाए। इसके अलावा गेंदबाजी में ब्राउनली ने एक ओवर डाला है और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल पाया। इस तरह ब्राउनली ने क्रिकेट में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर डेब्यू करने का कीर्तिमान अपने नाम किया। सिर्फ ब्राउनली ही नहीं, इस मामले में इंग्लैंड के जेम्स साउथर, पाकिस्तान के मीरान बख्श और भारत के रुस्तमजी जमशेदज जैसे क्रिकेटरों का भी नाम शामिल है जिन्हें इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...