11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजाफर... पाकिस्तान में 48 घंटों में 57 हमले, TTP और BLA ने...

जाफर… पाकिस्तान में 48 घंटों में 57 हमले, TTP और BLA ने मिलकर पाकिस्‍तानी आर्मी को कर दिया बेबस, क्या शुरू होगा गृहयुद्ध?

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बीते हफ्ते मंगलवार को बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर सरकार और सेना को हिला दिया है। पाकिस्तानी फौज ने तकरीबन 40 घंटे के ऑपरेशन के बाद ट्रेन को छुड़ाया। पाकिस्तान इस घटना से बाहर निकलने की कोशिश कर ही रहा था कि शनिवार को बलूचिस्तान के नोशकी में सैन्य काफिले पर हमला हो गया। बीएलए ने नोशकी में पाक सेना के 90 जवानों को मार डालने का दावा किया है। इन दो बड़े हमलों के अलावा भी 50 से ज्यादा अटैक पाकिस्तान में दो दिन के भीतर हुए हैं। इससे ये सवाल पूछा जाने लगा है कि क्या पाकिस्तान गृहयुद्ध जैसी स्थिति की तरफ बढ़ रहा है।

पाकिस्तान में बीते हफ्ते के आखिरी दो दिनों में यानी शनिवार और रविवार को 57 हमले हुए हैं। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने 48 घंटे में 57 हमले करने की जिम्मेदारी ली है। इन हमलों में स्नाइपर शॉट, फायर रेड, IED अटैक से लेकर आत्मघाती हमले तक शामिल हैं। इन हमलों में 16 लोगों की मौत और 46 लोग घायल होने की बात पाक सरकार ने मानी है। इनमें बलूचिस्तान में हुआ आत्मघाती बम विस्फोट सबसे घातक था।

देश के बड़े हिस्से में हिंसा
जाफर एक्सप्रेस के बाद पैदा हुए हालात में पाकिस्तान के तीन प्रांतों के 23 जिलों में हिंसा देखी गई है। बलूचिस्तान में हिंसा पाकिस्तान के लिए नई बात नहीं है लेकिन दूसरे सूबों में हमले सरकार और सेना के लिए चिंता का सबब है। खासौतर से बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वाह के कुछ इलाकों के बारे में दावा किया जा रहा है कि यहां बीएलए और टीटीपी ने अपना नियंत्रण कर लिया है। पाक सेना ने कहा है कि वह इन गुटों से सख्ती से निपटेगी, ऐसे में देश का बड़ा क्षेत्र गृहयुद्ध जैसे हालात में जाता दिख रहा है।

पाकिस्तानी एक्सपर्ट का मानना है कि जफर एक्सप्रेस हाईजैकिंग के वाकये के बाद देश एक बहुआयामी हमले का सामना कर रहा है। इसमें एक ओर बीएलए और टीटीपी की ओर से बढ़ती हिंसा की चुनौती है तो दूसरी ओर अफगानिस्तान बॉर्डर है। अफगान सीमा पर अवैध आर्थिक गतिविधियां, खासतौर से ड्रग्स और हथियारों की तस्करी पाकिस्तान के लिए बड़ी मुश्किल का सबब बनती जा रही है। ऐसे में पहले ही खराब आर्थिक स्थिति और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे पाकिस्तान के सामने अस्तित्व को बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...