7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यअलीगढ़ का नाम होगा हरिगढ़? नेशनल हाईवे पर माइल स्टोन पर युवक...

अलीगढ़ का नाम होगा हरिगढ़? नेशनल हाईवे पर माइल स्टोन पर युवक के लगाए पोस्टर, वीडियो वायरल

Published on

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश अलीगढ़ जिले का विवादों से जैसे पुराना नाता है। कभी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर चर्चाओं में रहना तो कभी राजनेताओं की बयानबाजी के चलते सुर्खिया में आना। अब एक ताजा मामला सामने आया है, जहां अलीगढ़ जिले का नाम बदलकर हरिगढ़ करने की मांग होने लगी है। इसकी क्रम में एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अलीगढ़ में नेशनल हाईवे पर बने माइल स्टोन पर अलीगढ़ लिखे नाम को हरिगढ़ लिखा पोस्टर लगा कर गैर समुदाय के लोगों को आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है।

अलीगढ़ जिले के नेशनल हाईवे पर 14 किलोमीटर अलीगढ़ माइल स्टोन NH-34 पर हरिगढ़ का पोस्टर लगा रहा है, और दूसरे समुदाय विशेष पर युवक ने वीडियो में की आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है। वहीं यह सब कृत करते हुए युवक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने अलीगढ़ लिखे माइल स्टोन पर हरिगढ़ लिखा पोस्टर लगाया है। वहीं युवक ने कहा है कि सभी हिन्दू भाइयों से अपील है कि इस वीडियो को ज़्यादा ज्यादा शेयर करें।मुगलों ने हरिगढ़ को अलीगढ़ कर दिया था।अब में उसे फिर से हरिगढ़ करने अपील कर रहा है।

वहीं इस मामले को लेकर X हैंडल के माध्यम से मोहम्मद अशरफ सगीर नाम के व्यक्ति ने अलीगढ़ पुलिस से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द इस पर कर्रवाई करें माहौल बिगड़ने की कोशिश कर रहा है। और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है।वहीं मिली जानकारी के अनुसार मील स्टोन पर हरिगढ़ नाम का पोस्टर लगाने वाला युवक नाम अवनीश सैनी बताया जा रहा है जोकि थाना क्वार्सी के मोहल्ला बेगम बाग रहने वाला है। इसी युवक ने नेशनल हाईवे 34 पर कई मील स्टोन पर हरिगढ़ के पोस्टर लगाए थे।

युवक ने खुद ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर पोस्ट किया था। इस पूरे मामले में अलीगढ़ पुलिस कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है जांच कराई जा रही है कि वायरल वीडियो किस थाना क्षेत्र का है।वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कराई जा रही है।जिसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...